एक्सप्लोरर

मीका सिंह की मैनेजर की ड्रग ओवरडोज के कारण मौत, सिंगर ने किया ये ट्वीट

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर और भांगड़ा पॉप स्टार मीका सिंह की मैनेजर सौम्या सैमी 3 फरवरी को अंधेरी स्थित अपने आवास में मृत पाई गईं. मैनेजर की मौत पर मीका सिंह ने दुख जताया है.

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर और भांगड़ा पॉप स्टार मीका सिंह की मैनेजर सौम्या सैमी 3 फरवरी को अंधेरी स्थित अपने आवास में मृत पाई गईं. अब पुलिस की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सौम्या की मौत अत्यधिक मात्रा में ड्रग के सेवन के चलते हुआ है और इसके साथ ही साथ सौम्या डिप्रेशन का भी शिकार थीं.

खबरों के मुताबिक, 30 वर्षीय सौम्या इस दिन रातभर पार्टी करने के बाद सुबह के करीब सात बजे अपने घर लौटीं. उनकी मौत होने की खबर उस वक्त सामने आई जब देर शाम बाद भी वह बाहर नहीं निकलीं. रात के करीब 10.15 बजे ग्राउंड फ्लोर पर स्थित स्टूडियो के कर्मी जब इस बारे में जानने के लिए ऊपर गए, तो उन्होंने सौम्या को उनके कमरे में गिरा हुआ पाया. वे तुरंत सौम्या को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.

बताया जा रहा है कि वर्सोवा पुलिस स्टेशन के इंस्टपेक्टर पी. भोंसले ने कहा, "वह डिप्रेशन में थीं और अत्यधिक मात्रा में ड्रग का सेवन करने के चलते उनकी मौत हो गई." आगे कहा गया है, "पारिवारिक मुद्दों और तनाव के चलते वह मीका सिंह के स्टूडियो की पहली मंजिल पर अकेले रहती थीं."

उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मीका ने कहा, "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या अब इस दुनिया में नहीं रहीं. वह अपने पीछे कई सारी खूबसूरत यादें छोड़कर गई हैं. काफी कम उम्र में उन्होंने इस संसार को त्याग दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. उनके परिवार और पति जोहेब खान के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं."

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया
The Odyssey Box Office: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget