एक्सप्लोरर

पाक में परफॉर्म करने को लेकर मीका सिंह ने FWICE को‌ दिया जवाब, एक मौका दिये जाने की लगाई गुहार

FWICE अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने कहा कि मंगलवार के दिन मीका सिंह FWICE से मिलने आएंगे और अपना पक्ष रखेंगे. इसके बाद FWICE द्वारा लिए जाने वाले फैसले का एलान किया जाएगा.

मुंबई: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़ी तल्खी के बावजूद मीका सिंह ने 8 अगस्त को पाक के कराची शहर में एक शादी में परफॉर्म किया. इसके बाद मीका सिंह की भारत में तीखी आलोचना हुई. पाकिस्तान में भी इसपर बवाल हुआ.

इस बीच, FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज एसोसिएशन (जिसके तहत फिल्म इंडस्ट्री की सभी 24 बॉडीज आती हैं) ने मीका की इस 'हिमाकत' पर आपत्ति जताई और उनपर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया. ऐसे में अब मीका सिंह ने FWICE को एक खत लिखकर कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाना चाहिए और उनकी बात सुने जाने के बाद ही उनपर बैन‌ लगाये जाने का कोई फैसला लिया जाना चाहिए.

मीका ने इस खत में ये भी लिखा है कि अगर उ‌नके किसी भी काम से लोगों को जाने-अनजाने में ठेस पहुंची हो, तो इसके लिए वो सभी देशवासियों से माफी मांगते हैं. मीका ने‌ लिखा है कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. अपने इस खत में मीका सिंह ने ये भी कहा कि वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों के बीच अपनी सफाई देंगे. मीका सिंह द्वारा FWICE को लिखे खत की प्रति एबीपी न्यूज़ के पास मौजूद है.

इस बीच, FWICE के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने कोलकाता से फोन पर एबीपी न्यूज़ से बात की और कहा कि मीका सिंह ने फोन कर उन्हें अपनी सफाई देते हुए कहा है कि 8 अगस्त को कराची में पहले ही उनका कार्यक्रम तय था और पहले‌ ही कमिटमेंट होने के‌ चलते उन्होंने वहां पर परफॉर्म किया था.

पाक में परफॉर्म करने को लेकर मीका सिंह ने FWICE को‌ दिया जवाब, एक मौका दिये जाने की लगाई गुहार

बी. एन. तिवारी ने एबीपी न्यूज़‌ से इस बात की पुष्टि की है कि मीका सिंह ने FWICE से मंगलवार को मिलने का समय मांगा है और गुहार लगाई है कि उनका पक्ष सुने बिना उनपर प्रतिबंध न लगाया जाये और कराची में परफॉर्म करने को लेकर उनकी सफाई सु्नने के बाद ही FWICE कोई फैसला किया जाए. इस संबंध में बी. एन. तिवारी ने एक वीडियो भी जारी किया है.

बी. एन. तिवारी ने कहा कि मंगलवार के दिन मीका सिंह FWICE से मिलने आएंगे और अपना पक्ष रखेंगे. इसके बाद FWICE द्वारा लिए जाने वाले फैसले का एलान किया जाएगा. बी. एन. तिवारी ने बताया कि मीका सिंह ने भी मंगलवार को होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने और मीडिया को संबोधित करने की बात कही है.

उल्लेखनीय है कि कराची में परफॉर्म करने के बाद से पैदा हुए विवाद के बाद से ही एबीपी न्यूज़ मीका सिंह से संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रहा है, मगर तमाम कोशिशों के‌ बावजूद मीका सिंह की तरफ से इस विवाद को लेकर अब तक कोई जवाब नहीं आया है.

यहां देखें बीएन तिवारी ने क्या कहा है

AICWA ने मीका के घर के बाहर किया प्रदर्शन मीका सिंह के इस गाने बजाने के खिलाफ ऑल इंडिया सिने वर्कर असोसिएशन नाम का संगठन विरोध करते हुए सड़कों पर निकल आया है. इस संगठन का आरोप है कि मीका सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच इतने गहमा गहमी के बाद मुशर्रफ (परवेज़ मुशर्रफ) के रिश्तेदार के घर गाना गाया. पाकिस्तान ने भारत की फिल्में बन्द है फिर भी मीका सिंह पाकिस्तान में जाकर गा रहे हैं. संस्था का ये भी आरोप है कि पाकिस्तान के कलाकार अपने देश का समर्थन करते हैं पर मीका सिंह जैसे लोग देश विरोधी हैं. संस्था के लोगों ने मीका के घर के बाहर प्रदर्शन किया, जिन्हें बाद में पुलिस वहां से ले गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5फिल्मों के रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget