एक्सप्लोरर

#MeToo : शोषण के आरोप के चलते यूलिया की पहली फिल्म विवादों में, कास्टिंग डारेक्टर को किया बाहर

#MeToo: यूलिया वंतूर की आने वाली फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' के निर्माताओं ने कास्टिंग डायरेक्टर विक्की सिडाना से नाता तोड़ लिया है. उन पर अभिनेत्री कृतिका शर्मा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

यूलिया वंतूर की आने वाली फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' के निर्माताओं ने कास्टिंग डायरेक्टर विक्की सिडाना से नाता तोड़ लिया है. उन पर अभिनेत्री कृतिका शर्मा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. अभिनेत्री कृतिका ने विक्की सिडाना पर वर्ष 2013 में उनके साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्रालय में एक आधिकारिक शिकायत दायर की है. 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' के स्टूडियो 5 एलिमेंट्स ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि जब तक मामले की जांच पूरी तरह नहीं हो जाती, तबतक वह पूरी तरह से सिडाना से खुद को दूर कर रहे हैं. बयान के मुताबिक, "स्टूडियो 5 एलिमेंट्स महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, स्वस्थ और शांतिपूर्ण वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम दृढ़ता से मानते हैं कि दुर्व्यवहार के दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए."
बयान के मुताबिक, "एक प्रोडक्शन हाउस होने के नाते, हम 'मी टू' आंदोलन के साथ हैं और हमने किसी भी अपराधी के साथ काम नहीं करने का निर्णय लिया है. विक्की सिडाना के साथ हमारा सहयोग जांच पूरी होने तक निलंबित रहेगा." फिल्म में अभिनेत्री यूलिया वंतूर भगवान कृष्ण की शिष्या के रूप में दिखेंगी. इसका निर्देशन प्रेम आर. सोनी कर रहे हैं. यूलिया वंतूर ने MeToo पर दिया था ये बयान इससे पहले देश में चल रही मीटू मुहिम को लेकर यूलिया का बयान सामने आया था. उन्होंने कहा, 'मैं इस मुहिम का सपोर्ट करती हूं. ये एक बहुत संजीदा मुद्दा है. लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी कीमत पर इसका गलत इस्तेमाल नहीं होने देना चाहिए. कई बार इसके तहत लगाए गए आरोपों के चलते किसी भी व्यक्ति की जिंदगी खराब हो सकती है. वहीं, दूसरी ओर मैं कहूंगी कि किसी भी महिला को अपने साथ होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. लेकिन ये आवाज बेहद जिम्मेदारी के साथ उठाई जानी चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन...' आमिर खान ने दिया '3 इडियट्स' के सीक्वल पर सबसे बड़ा अपडेट
आमिर खान ने दिया '3 इडियट्स' के सीक्वल पर सबसे बड़ा अपडेट
Theater Release: 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक, थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?
थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?
'मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश कौशिक था', दोस्त को याद कर इमोशनल हुए अनिल कपूर
'मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था', दोस्त की याद में बोले अनिल कपूर
टॉम क्रूज को मिलेगा AFI लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें कब और कहां होगा इवेंट
टॉम क्रूज को मिलेगा AFI लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें कब और कहां होगा इवेंट

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget