एक्सप्लोरर

Merry Christmas Box Office Collection Day 2: साउथ फिल्मों की चपेट में आ गई कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस'? दूसरे दिन भी फिल्म ने की सिर्फ इतनी कमाई

Merry Christmas Box Office Collection Day 2: मैरी क्रिसमस 12 जनवरी को आखिरकार बडे़ पर्दे पर रिलीज हो गई है. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.

Merry Christmas Box Office Collection Day 2: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैरी क्रिसमस' 12 जनवरी को आखिरकार बडे़ पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई. 21 दिसंबर, 2023 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है और फिल्म कमाई के मामले में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'मैरी क्रिसमस' ने पहले दिन 2.55 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं अब दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक (शाम 4:15 बजे तक) सिर्फ 1.7 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपए कमा लिए है.

Day 1  ₹ 2.55 करोड़
Day 2  ₹ 1.7 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
कुल ₹ 4.25 करोड़

क्लैश का शिकार हुई 'मैरी क्रिसमस' 
बता दें कि 12 जनवरी को 'मैरी क्रिसमस' के साथ साउथ की कई बड़ी फिल्मों ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी है. इस लिस्ट में महेश बाबू की गुंटूर कारम, तेजा सज्जा की हनुमान और शिवकार्तिकेय की फिल्म अयलान शामिल हैं. जिस तरह 'मैरी क्रिसमस' बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के लिए स्ट्रगल कर रही है इससे ऐसा लगता है जैसे कैटरीना-विजय की फिल्म साउथ फिल्मों के साथ क्लैश का खामियाजा भुगत रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tips Tamil (@tipstamilofficial)

फिल्म की स्टारकास्ट
श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' एक क्राइम-थ्रिलर है. फिल्म के जरिए कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई दिए हैं. इसके अलावा संजय कपूर, टीनू आनंद और विनय पाठक भी फिल्म में अहम किरदार अदा करते नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: Hanuman Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही तेजा सज्जा की 'हनुमान'! दूसरे दिन भी छापे करोड़ों नोट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget