एक्सप्लोरर

सुनील पाल के 'गिरा हुआ' कमेंट पर मनोज बाजपेयी ने दिया रिएक्शन, बोले- जिनके पास काम नहीं उन्हें करनी चाहिए ये चीज...

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने सुनील पाल के 'बदतमीज' और 'गिरा हुआ' कमेंट पर हंसते हुए रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि उनके पास नौकरी नहीं है. उन्हें मेडिटेशन करने की जरूरत है.

एक्टर मनोज बाजपेयी ने कॉमेडियन सुनील पाल को मेडिटेशन करने की नसीहत दी है.  सुनील पाल ने हाल ही में मनोत बाजपेयी पर तंज कसा था. उन्होंने मनोज बाजपेयी को 'बदतमीज' और 'गिरा हुआ आदमी' कहा था. यहां तक कि सुनील ने मनोज की सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' की तुलना 'पोर्न' से भी कर दी थी. 

सुनील पाल के कमेंट पर उनके रिएक्शन पूछे जाने पर, मनोज बाजपेयी जवाब देने से पहले लगभग एक मिनट तक हंसे. इसके उन्होंने कहा कि उनके पास नौकर नही हैं. इसलिए ऐसा कह रहे हैं. उन्हें ध्यान लगाने(मेडिटेशन) की जरूरत है. 

सुनील पाल को मेडिटेशन की जरूरत

मनोज बाजपेयी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए बयान में कहा,"मैं समझता हूं कि लोगों के पास नौकरी नहीं है. मैं पूरी तरह से समझ गया. मैं इस स्थिति में रहा हूं. लेकिन इस तरह की स्थितियों में, लोगों को ध्यान लगाना चाहिए." 

फिल्मों में किए कॉमिक रोल

सुनील ने 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीता था. तब से उन्होंने 'फिर हेरा फेरी' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों में छोटे कॉमिक रोल किए हैं.  इस महीने की शुरुआत में, सुनील ने कहा कि कई बड़े लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप की कमी का फायदा उठा रहे हैं.

मनोज बाजपेयी को बताया बदतमीज

सुनील पाल ने ये भी कहा कि  लोग ऐसा कंटेंट बना रहे हैं जो पारिवारिक ऑडियंस के लिए उचित नहीं है. इसके बाद वह मनोज बाजपेयी और 'द फैमिली मैन' पर जमकर बरसे. सुनील पाल ने कहा था,"मनोज बाजपेयी कितना ही बड़ा एक्टर होगा, कितने ही बड़े अवार्ड मिले हैं, पर उससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ आदमी मैंने नहीं देखा."

विचारों का भी पोर्न

सुनील ने कहा कि मनोज  बाजपेयी देश में बड़ा अवार्ड जीतने के बावजूद 'पोर्न' जैसे कंटेंट बनाने में शामिल हैं. सुनील ने द फैमिली मैन के दूसरे सीज़न के प्लॉट की आलोचना की- प्रियामणि के चरित्र सुची के अपने सहयोगी के साथ निहित संबंध, 'नाबालिग' बेटी का रिश्ता ट्रैक और बेटा 'अपनी उम्र से बड़ा व्यवहार' कर रहा है. ये सब पोर्न है. पोर्न सिर्फ दिखाने का नहीं होता. विचारों का भी पोर्न होता है.

ये भी पढ़ें-

Milind Soman Fitness: 26 साल में बिल्कुल नहीं बदले मिलिंद सोमन, एक्टर की Then & Now तस्वीरें देखकर फैंस नहीं कर पा रहे यकीन

Urvashi Rautela Photos: 70 लाख का ब्रेसलेट और 58 लाख की साड़ी पहनती हैं उर्वशी रौतेला, यहां देखिए एक्ट्रेस का Most Expensive Look

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
123 करोड़ कमाकर भी 'हिट' नहीं हो पाई है 'धमाल 4', जानें प्रॉफिटेबल फिल्म बनने के लिए अभी कितना कलेक्शन करना होगा
123 करोड़ कमाकर भी 'धमाल 4' नहीं है हिट? बॉक्स ऑफिस का ये गणित हैरान कर देगा
रामायण' ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले Ranbir Kapoor को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, क्या दिल्ली इवेंट में शामिल होंगे एक्टर?
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले रणबीर कपूर को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, दिल्ली इवेंट में काला चश्मे पहने दिखेंगे 'राम'!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget