एक्सप्लोरर

Manmarziyaan विवाद: अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, कहा- सभी सीन गाइडेंस में फिल्माए गए, राजनीति ना करें

फिल्म 'मनमर्जियां' के एक सीन को लेकर सिख कम्युनिटी काफी नाराज है. कई जगहों पर इसका विरोध भी हुआ है. आज सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप ने बयान जारी किया. अनुराग कश्यप ने कहा है कि इस पर राजनीति करने की जरुरत नहीं है क्योंकि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था.

नई दिल्ली: 'मनमर्जियां' के विवादित सीन पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने माफी मांगी है. इस फिल्म के एक सीन को लेकर सिख कम्युनिटी काफी नाराज है. कई जगहों पर इसका विरोध भी हुआ है. इसे देखते हुए आज सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप ने बयान जारी किया. अनुराग कश्यप ने कहा है कि इस पर राजनीति करने की जरुरत नहीं है क्योंकि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था.

क्या है विवाद की वजह

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन सिख लड़के की भूमिका में हैं. एक सीन में वो अपनी पगड़ी उतार देते हैं और फिर सिगरेट पीने लगते हैं. सिख कम्युनिटी का कहना है कि मेकर्स ऐसा करके सिखों की छवि खराब कर रहे हैं. इसे लेकर विरोध भी हो रहा है. एक सिख ऑर्गनाइजेशन इसे लेकर मेकर्स पर एफआईआर दायर करने की भी सोच रहा है. हाल ही में दिल्ली के एक हॉल में फिल्म को बीच में ही रुकवा दिया. इस बढ़ते विवाद को देखते हुए आज अनुराग कश्यप ने बयान जारी किया है.

अपने बयान में डायरेक्टर ने क्या कहा

अनुराग ने जारी बयान में उस सीन के बारे में लिखा, ''मैं इस वक्त देश से बाहर हूं और मैंने स्मोकिंग सीन से सिख कम्युनिटी की भावनाएं आहत होने की खबर पढ़ी. ये फिल्म किसी कम्युनिटी की बात नहीं करती है. ये फिल्म अलग-अलग लोगों और उनके अपने च्वाइस की बात करती है. इस फिल्म के लिए हमने सिख लोगों से गाइडेंस ली है. जब हम गुरुद्वारे में शूटिंग कर रहे थे, हमें कहा गया कि शादी का फेक सीन शूट नहीं किया जा सकता. इसलिए फिल्म में शादी के सीन में एक्टर्स सिर्फ मत्था टेकते हुए दिखते हैं.''

Manmarziyaan विवाद: अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, कहा- सभी सीन गाइडेंस में फिल्माए गए, राजनीति ना करें

विवादित सीन पर सफाई देते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, ''जहां हमने शूटिंग की उस घर में किसी भी सदस्य को स्मोक करने की इजाजत नहीं थी. स्मोकिंग सीन की शूटिंग सड़क पर की गई और करीब 150 लोग इस सीन की शूटिंग के वक्त मौजूद थे. हमने शूटिंग करने से पहले पूछा और हमें बताया गया कि पगड़ी उतार कर स्मोक कर सकते हैं. हमने ये भी दिखाया कि रॉबी कैसे अपनी पगड़ी (टर्बन) को दोनों हाथों से उतारता है और फिर अपने कजिन को देता है. जहां शूटिंग हुई वहां मौजूद 150 लोगों में से करीब सभी लोग सिख थे और उन्होंने जैसा बताया वैसा ही किया गया है.''

Manmarziyaan विवाद: अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, कहा- सभी सीन गाइडेंस में फिल्माए गए, राजनीति ना करें

आगे डायरेक्टर ने लिखा, ''हमने जो अपनी आंखों से देखा है, काफी बातचीत के बाद उसे दिखाया है. हमारी इरादा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था और हम ऐसा करेंगे भी क्यों जब हमें उनसे बहुत सारा प्यार मिलता है. अमृतसर शहर ने हमारा दिल से स्वागत किया और हमारा ख्याल भी रखा. फिल्म का एक भी सीन बिना किसी गाइडेंस के नहीं फिल्माया गया है. हमें दृश्यों को वैसे ही दिखाना चाहते थे जैसा वाकई में है. कोई भी धर्म क्राइम करना या फिर मानवता विरोधी काम नहीं सिखाता. फिर भी वो चीजें होती हैं. इसका मतलब ये नहीं है कि धर्म को अपमानित किया जा रहा है.''

जो लोग विवाद कर रहे हैं अनुराग ने उन्हें भी निशाने पर लिया और साथ ही इसे राजनीतिक रंग ना देने की बात कही है. अनुराग ने लिखा, ''मनमर्जियां में तीन लोगों की कहानी दिखाई गई है ना कि किसी धर्म की. अगर इसकी वजह से किसी के दिल को ठेस पहुंची है तो मैं माफी चाहता हूं. मैं ये भी अनुरोध करता हूं कि बेवजह इसे राजनीतिक मुद्दा ना बनाएं क्योंकि ये है नहीं. मैं बिना किसी एजेंडा के चीजें जैसी हैं, वैसा ही दिखाता हूं. टेक्नॉलोजी हमें किसी सीन को कट करने की इजाजत नहीं देता है और इससे स्टोरी टेलिंग पर प्रभाव पड़ेगा. इसलिए मैं अब ऐसा नहीं कर सकता. वाकई जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं उनसे में तहे दिल से माफी मांगता हूं और कहना चाहता हूं कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. और जो लोग ये विरोध किसी इरादे के साथ कर रहे हैं मैं उनके लिए खुश हूं कि उन्हें अटेंशन मिल रहा है.''

यहां देखें 'मनमर्जियां' का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget