एक्सप्लोरर

कैंसर के बाद वापसी पर बोलीं मनीषा कोइराला- करियर और जिंदगी दोनों की कई पारी शुरू

मनीषा कोइराला ने बताया है कि यह बेशक उनकी दूसरी पारी है, ना सिर्फ करियर में बल्कि जिंदगी में भी और इसलिए यह उनका सर्वश्रेष्ठ दौर है.

नई दिल्ली: 'लस्ट स्टोरीज' में अनचाही शादी में फंसी एक पत्नी से लेकर 'संजू' में नरगिस दत्त के किरदार निभाने वाली मनीषा कोइराला ने फिल्म इंडस्ट्री में शानदार वापसी की है और उन्होंने इसे अपनी दूसरी पारी बताया है. उनका कहना है कि वो इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहती हैं.

मनीषा ने कहा, "यह बेशक मेरी दूसरी पारी है, ना सिर्फ करियर में बल्कि जिंदगी में भी और इसलिए यह मेरा सर्वश्रेष्ठ दौर है." उन्होंने कहा, "इससे पहले मैं जिस भी दौर में थी, तब वास्तव में मैं सजग होकर नहीं जी रही थी. लेकिन, अब मैं सजग हूं. यह पहले से बेहतर है."

Video: शादी के बाद दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के बाथरुम से लेकर बेडरूम तक सभी सीक्रेट्स

बता दें कि मनीषा कोइराला ने 1991 में 'सौदागर' से बॉलीवुड में कदम रखा, फिर इसके बाद '1942: ए लव स्टोरी', 'बॉम्बे', 'अकेले हम अकेले तुम', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'गुप्त: द हिडेन ट्रथ', 'दिल से.' और 'मन' जैसी फिल्मों में अपने प्रदर्शन से वे दर्शकों को इंप्रेस करती रहीं. हालांकि 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी', 'एक छोटी सी लव स्टोरी', 'पैसा वसूल' और 'डियर माया' जैसी फिल्में करने के बाद उनका जादू कम हो गया.

शाहरुख खान को डॉक्टरेट डिग्री देने का जामिया का अनुरोध HRD मंत्रालय ने ठुकराया

View this post on Instagram
 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on

कैंसर से जूझने के बाद, वो अब कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, कैंसर से अपनी जंग के बारे में लिख रही हैं और अपनी प्रेरणादायक बातों से लोगों को प्रेरणा दे रही हैं.

एक गैर सरकारी संगठन (NGO) 'सहचरी फाउंडेशन' के साथ कैंसर सरवाइवर्स के लिए रुपए इकट्ठे करने दिल्ली में एक कार्यक्रम में आईं मनीषा ने कहा, "एक तरीके से, एक कलाकार के तौर पर मैं सुरक्षित महसूस कर रही हूं. लेकिन मुझे लगता है कि लगातार अच्छा काम करने के लिए किसी के अंदर भूख होनी चाहिए. पहले से बेहतर करने की कोशिश करते रहनी चाहिए. यह होता है या नहीं होता है, यह अलग बात है. अंत में, मैं कठोर परिश्रम करूंगी, ज्यादा जज्बा दिखाऊंगी और ज्यादा समर्पित बनूंगी."

Video: बेटे तैमूर को लेकर पहली बार इतनी इमोशनल हो गईं करीना कपूर, बोलीं- वो मेरी जिंदगी है

कैंसर से लड़ने के बाद जीवन के प्रति सोच बदलने के प्रश्न पर उन्होने कहा, "इसने मुझे केवल अच्छी चीजों की तारीफ करने के लिए एक नजर दी है. दूसरे शब्दों में, इस जादुई जीवन के लिए आभारी रहो और इस जीवन से जो कुछ मिला है, उसकी सराहना करो."

मनीषा को 2012 में कैंसर होने का पता चला. उन्होंने इससे उबरने के अपने सफर को 'हील्ड : हाऊ कैंसर गेव मी अ न्यू लाइफ' में लिखा है. मनीषा की अगली फिल्म 'प्रस्थानम' है जिसमें वे संजय दत्त की पत्नी का किरदार निभाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 9.30 बजे तक 47 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget