एक्सप्लोरर

कंगना के टैक्स वाले बयान पर मनीष सिसोदिया ने कहा- मज़दूर माचिस और नमक तक पर टैक्स सहित कीमत देता है

फिल्म पंगा के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगान रनौत ने कहा कि हमारी जनसंख्या की 3 से 4 फीसदी लोग ही टैक्स भरते हैं, दरअसल बाकी सभी उन्हीं पर निर्भर हैं. अब उनके इस बयान पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में सिर्फ कुछ लोग टैक्स भरते हैं, जबकि बाकी लोग उन पर निर्भर हैं. कंगना के इस बयान पर मनीष सिसोदिया ने सिलसिलेवार ढंग से तीन ट्वीट किए और उन्हें अर्थशास्त्र का पाठ पढ़ाया. सिसोदिया ने कहा कि दिहाड़ी मजदूर प्रत्यक्ष कर भले ही नहीं देता है, लेकिन अप्रत्यक्ष कर वह भी देता है.

मनीष सिसोदिया ने अपने पहले ट्वीट में कहा, "हिंसा और पब्लिक प्रोपर्टी को नुककसान पहुंचाना तो हर हाल में गलत है, यह इंसानियत और कानून दोनो के खिलाफ है. पर यह देश सिर्फ़ 3% लोगों के टैक्स पर निर्भर नहीं है. एक सामान्य नौकरीपेशा, यहां तक कि एक दिहाड़ी मज़दूर से लेकर अरबपति तक, देश में हर आदमी टैक्स देता है."

सिसोदिया ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, "एक दिहाड़ी मज़दूर भी जब बाज़ार से माचिस या नमक का पैकेट ख़रीदकर लाता है तो टैक्स सहित क़ीमत देकर आता है. चंद अरबपतियों से मिलने वाला इनकम टैक्स ही केवल टैक्स नहीं होता है."

कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, "जब आप विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो सबसे पहली चीज़ जो महत्वपूर्ण है, वो ये कि आप हिंसा नहीं करेंगे. हमारी जनसंख्या की 3 से 4 फीसदी लोग ही टैक्स भरते हैं, दरअसल बाकी सभी उन्हीं पर निर्भर हैं. तो, आपको बसें और ट्रेन जलाने और देश का माहौल बिगाड़ने का हक किसने दिया."

सिसोदिया ने कंगना की निजी आय में दिहाड़ी मजदूर के योगदान की याद दिलाते हुए कहा, "और हाँ! एक सामान्य दिहाड़ी मज़दूर भी. जब सिनेमा देखने जाता है तो, फ़िल्मी सितारों की करोड़ों की कमाई में योगदान भी देता है और इस देश के लिए टैक्स भी देता है. अब सोचिए कौन किस पर निर्भर है?"

यहां देखें 'पंगा' का ट्रेलर...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महावतार' के लिए विक्की कौशल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, बढ़ाएंगे 25 किलो वजन
'महावतार' के लिए विक्की कौशल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, बढ़ाएंगे 25 किलो वजन
Box office Collection: विजय ने रचा इतिहास, रजनीकांत को पछाड़ बना डाला तमिल का ये बड़ा रिकॉर्ड
विजय ने रचा इतिहास, रजनीकांत को पछाड़ बना डाला तमिल का ये बड़ा रिकॉर्ड
Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, 4 बजे तक कलेक्शन 24 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 4 बजे तक कलेक्शन 24 करोड़ के पार
'त्रेता युग में ऐसे कपड़े...', ग्लैमरस शूर्पणखा, कैकई की मॉडर्न साड़ी, 'रामायण' के कॉस्ट्यूम को लेकर उठे सवाल
'त्रेता युग में ऐसे कपड़े...', ग्लैमरस शूर्पणखा को देख 'रामायण' के कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget