एक्सप्लोरर

Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर गुस्साए Ashutosh Rana बोले- 'इतिहास साक्षी है स्त्री के चीरहरण की...'

Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना पर तमाम सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं आशुतोष राणा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

Ashutosh Rana On Manipur Violence:  मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बुधवार को वायरल हुए इस वीडियो में पीडित महिलाओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर परेड कराई जाती नजर आ रही है. इस वीडियो को देख पूरा देश गुस्से से लाल हो रहा है. वहीं बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी घटना पर भड़कते हुए इसकी घोर निंदा की है. अक्षय कुमार, ऋचा चड्ढा से रेणुका शहाणे और अब आशुतोष राणा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

आशुतोष राणा का मणिपुर की घटना पर फूटा गुस्सा
मणिपुर की घटना पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने ट्वीटर पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “ इतिहास साक्षी है जब भी किसी आतातायी ने स्त्री का हरण किया है या चीरहरण किया है उसकी क़ीमत संपूर्ण मनुष्य ज़ाति को चुकानी पड़ी है. जैसे सत्य, तप, पवित्रता और दान ‘धर्म’ के चार चरण होते हैं वैसे ही ‘लोकतंत्र’ के भी विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका व पत्रकारिता रूपी चार चरण होते हैं. लोकतंत्र के इन चारों स्तंभों को एक दूसरे के साथ लय से लय मिलाकर चलना होगा तभी वे लोक को अमानुषिक कृत्यों के प्रलय के ताप से मुक्त कर पाएंगे.”

 

स्त्री का शोषण पूरी मानवता पर कलंक
आशुतोष ने आगे लिखा, “ अब समय आ गया है जब सभी राजनीतिक दलों और राजनेताओं को, मीडिया हाउसेस व मीडिया कर्मियों को अपने मत-मतान्तरों, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपों को भूलकर राष्ट्र कल्याण, लोक कल्याण के लिए सामूहिक रूप से उद्यम करना होगा क्योंकि ये राष्ट्र सभी का है. सभी दल और दलपति देश और देशवासियों के रक्षण, पोषण, संवर्धन के लिए वचनबद्ध हैं. हमें स्मरण रखना चाहिए- स्त्री का शोषण, उसके ऊपर किया गया अत्याचार, उसका दमन, उसका अपमान.. आधी मानवता पर नहीं बल्कि पूरी मानवता पर एक कलंक की भांति है”   

3 मई से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है

बता दें कि मणिपुर में 3 मई से इम्फाल घाटी में केंद्रित मेजोरिटी मेइती और पहाड़ियों पर कब्जा करने वाले कुकी लोगों के बीच हिंसा हो रहा है . अब तक यहां 160 से ज्यादा लोग इस हिंसा की भेंट चढ़ चुके हैं.. ऐसे में यहां दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वीडियो ने लोगों को और आगबबूला कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: Bawaal की स्क्रीनिंग पर Varun Dhawan ने ठीक किया जाह्नवी कपूर का मेकअप, यूजर्स बोले-आज कल एक्टिंग से ज्यादा... 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget