एक्सप्लोरर

'पद्मावत' के बाद अब कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' पर विवाद , राजस्थान में हो रहा विरोध

फिल्म 'पद्मावत' के बाद रानी लक्ष्मीबाई पर बन रही फिल्म 'मणिकर्णिका' का विरोध होने की तैयारी हो रही है.

नई दिल्ली:  राजस्थान में फिल्मों को लेकर हो रहे विराध थमते नहीं दिख रहे हैं हैं. लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हो पाई है. पद्मावत के बाद अब विरोध के बादल कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पर मंडरा रहे हैं. फिल्म को लेकर राजस्थान में विरोधी सुर आवाज बुलंद करने लगे हैं. हाल ही में सर्व ब्राह्मण महासभा इसका विरोध कर रही है और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस कर फिल्म की शूटिंग तुरंत रोकने के लिए कहा है. सर्व ब्राह्मण महासभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने सोमवार को राजस्थान सरकार को तुरंत इस फिल्म की शूटिंग रुकवाने का अनुरोध किया है. उनका आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, उन्होंने मांग की है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि फिल्म में किसी भी ऐतिहासिक तथ्य से छेड़छाड़ न की जाए. सुरेश मिश्रा ने कहा कि फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति तब दी जाए जब फिल्म के निर्माता लिखित अंडरटेकिंग दें कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है. पद्मावत' के बाद अब कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' पर विवाद , राजस्थान में हो रहा विरोध सर्व ब्राह्मण महासभा ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि यदि सरकार उनकी मांग पर आगामी तीन दिनों में कोई एक्शन नहीं लिया जाता है तो वो आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में वो राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह और गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करेंगे और उनके हस्तक्षेप की मांग करेंगे. ये हैं आरोप सर्व ब्राह्मण महासभा का आरोप है कि उनके कुछ विश्वसनीय सूत्रों ने उन्हें बताया है कि 'फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई और ब्रिटिश इंडिया कंपनी के एक एजेंट के बीच प्रेम गीत फिल्माया जा रहा है. उनका आरोप है कि ये फिल्म जयश्री मिश्रा द्वारा लिखित विवादित किताब 'रानी ' पर आधारित है. हमने फिल्म के निर्माता कमल जैन को पत्र लिखकर इस फिल्म से जुड़ी जानकारी की मांग की है.' उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर विवाद न बढ़े और फिल्म पद्मावत जैसी स्थितियां उत्पन्न न हों इस लिए सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करे. jhansi-compressed आपको बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म की शूटिंग राजस्थान के कई हिस्सों में की जा रही है. पिछले साल अक्टूबर व नवंबर में राजस्थान के झुनझुनू और जयपुर में फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए थे. गौरतलब है बीकानेर में फ़िल्म की शूटिंग प्रस्तावित है. फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म का निर्देशन कृष कर रहे हैं फिल्म का बजट कुल 125 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म का स्क्रीनप्ले प्रसून जोशी और के वी विजेंद्र प्रसाद ने लिखा है. फिल्म इसी साल रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Box Office: मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
'मैंने कोई अपराध थोड़ी किया है', दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को सुबोध उनियाल ने किया खारिज
दलेर मेहंदी से फोन पर माफी मांगने के दावे पर भड़के सुबोध उनियाल, दिया ये जवाब
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? चौथे दिन 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget