एक्सप्लोरर

जब ठीक से डांस नहीं कर पा रहे थे शाहरुख और सलमान, इस एक्ट्रेस की फटकार के बाद रात-रात भर जागकर की रिहर्सल

Shah Rukh Khan And Salman Khan: फिल्म 'करण अर्जुन' की शूटिंग के दौरान सलमान खान और शाहरुख खान को एक एक्ट्रेस ने फटकार लगा दी थी. जिसके बाद दोनों रात-रात भर जागकर डांस की रिहर्सल करते रहे.

Shah Rukh Khan And Salman Khan: शाहरुख खान और सलमान खान इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े खान है. दोनों के बीच बेहद अच्छी दोस्ती भी है. शाहरुख खान और सलमान खान के बीच सालों पहले किसी बात पर लड़ाई हो गई थी. दोनों ने सालों तक एक दूसरे से बात नहीं की. हालांकि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है. शाहरुख और सलमान कई मौकों पर साथ नजर आते हैं.

शाहरुख और सलमान बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं. दोनों की साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' सुपरहिट रही थी. हालांकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दिग्गजों को फिल्म की एक लीड एक्ट्रेस ने फटकार लगा दी थी. जिसके बाद शाहरुख और सलमान ने रात-रात भर जागकर डांस की रिहर्सल की थी. तो चलिए इस किस्से के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ममता कुलकर्णी ने लगाई थी शाहरुख-सलमान को फटकार

'करण अर्जुन' का डायरेक्शन राकेश रोशन ने किया था. इस फिल्म में काजोल, ममता कुलकर्णी, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर जैसे दिग्गजों ने भी अहम रोल निभाया था. फिल्म के साथ ही इसके गाने भी काफी मशहूर हुए थे. फिल्म के एक गाने 'भंगड़ा पाले' की शूटिंग के दौरान ममता शाहरुख और सलमान के डांस से खुश नहीं थीं. 'भंगड़ा पाले..' गाने में काफी डांस करना था और शाहरुख एवं सलमान दोनों ही बार-बार रिटेक ले रहे थे. ममता को ये बात पसंद नहीं आई. इस बात से नाराज ममता ने दोनों एक्टर्स को फटकार लगा दी थी. 

ममता बोलीं-  रिहर्सल करके आया करो

शाहरुख ने ये किस्सा खुद सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में सुनाया था. शाहरुख ने बताया था कि, 'उनको लगा हमारी स्टेप बड़ी खराब है. उनका ठीक था, हमने गाना खराब कर दिया. मैं और सलमान खड़े रहे, ममता जी ने हमको सीटी मारकर इशारे में अपनी ओर बुलाया. पहले तो सलमान और मैंने उधर देखा और सोचा हमको थोड़ी ना बोल रही होगी इस तरह से. जब दोनों ने दोबारा उनकी तरफ देखा तो सलमान ने मुझसे कहा कि हमको ही बुला रही है. इसलिए मैं उनके पास गया और उन्होंने हमें बहुत साफ बोला, देखो, रिहर्सल करके आया करो क्योंकि मैं स्टेप ठीक कर रही हूं और तुम लोग बहुत खराब कर रहे हो.'

रात को जागकर डांस रिहर्सल करते थे शाहरुख-सलमान

ममता कुलकर्णी की फटकार का शाहरुख खान और सलमान खान पर ऐसा असर हुआ कि दोनों स्टार रात को जाग जाग कर सुबह पांच बजे तक डांस रिहर्सल करते रहते थे. 

यह भी पढ़ें:उससे बेहतर एक्टर ना आया है और ना आएगा, जब Salman Khan ने जमकर की खुद से 2 साल बड़े सुपरस्टार की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
'मैं कोमा में थी और...' अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए प्रीति जिंटा ने दी बड़ी कुर्बानी
'मैं कोमा में थी और...' अमिताभ के साथ काम करने के लिए प्रीति ने दी बड़ी कुर्बानी
Spider Man BO Day 12: दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, जानें- 450 करोड़ से रह गई कितनी दूर
दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई
'ये तो इनकी आदत बन गई है', 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने पर फरहान अख्तर का तंज
'ये तो इनकी आदत बन गई है', 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने पर फरहान अख्तर का तंज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget