एक्सप्लोरर

Mallika Sherawat On Bollywood: 'हीरो को फिल्म में अपनी गर्लफ्रेंड चाहिए...गंवाने पड़े कई रोल...' जब मल्लिका शेरावत ने खोला बॉलीवुड का काला सच

Mallika Sherawat On Bollywood : मल्लिका शेरावत ने कुछ समय पहले बॉलीवुड के काले सच का खुलासा किया था. उन्हें कई फिल्में इसलिए नहीं मिलीं, क्योंकि वह हीरो के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहती थीं.

Mallika Sherawat On Bollywood : मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने फिल्म मर्डर में बोल्ड सीन्स देकर तहलका मचा दिया था. ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने इमरान हाशमी और अश्मित पटेल के साथ काम किया था.

साल 2004 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद बड़े पर्दे पर मल्लिका का जादू धीरे-धीरे कम होने लगा. अब तो वह बहुत कम फिल्मों में नजर आती हैं. कुछ समय पहले मल्लिका ने बताया था कि उन्हें समझौता ना करने पर कई बड़े रोल गंवाने पड़ गए. 

'समझौता' ना करने की वजह से नहीं मिलीं फिल्में
बीबीसी हिंदी के साथ इंटरव्यू के दौरान मल्लिका शेरावत ने बताया था कि उन्हें कई फिल्में मिलीं, लेकिन हीरो के साथ कॉम्प्रोमाइज ना करने की वजह से ये रोल उनके हाथ से निकल गए. उन्होंने कहा, 'मेरा बहुत नुकसान हुआ है. हीरो को फिल्म में अपनी गर्लफ्रेंड चाहिए. कितने रोल छूट गए क्योंकि मैंने हीरो के साथ समझौता नहीं किया. इसकी वजह से मैंने कई रोल गंवाए हैं'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat)

फिल्म गुरु में काट दिया गया मेरा रोल
मल्लिका शेरावत ने आगे कहा, 'मुझे याद  है कि मेरे पास 65 स्क्रिप्ट पड़ी थीं, लेकिन इनमें से मुझे एक भी रोल नहीं मिला क्योंकि हीरो को आपत्ति थी. साल 2007 में रिलीज हुई गुरु में मल्लिका शेरावत मैया मैया में नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने दावा किया कि इसमें उनका स्ट्रॉन्ग सपोर्टिंग रोल था, लेकिन उसे काट दिया गया और सिर्फ एक गाना ही फिल्म में रखा गया.

अपने काम से संतुष्ट हैं मल्लिका शेरावत
हालांकि, मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) का मानना है कि उन्होंने बॉलीवुड में जितना भी काम करने का मौका मिला है, उससे वह संतुष्ट हैं. इसे लेकर उनका कहना है कि मैंने जिस तरह से बॉलीवुड में काम किया है उससे मैं बहुत खुश हूं. बता दें कि मल्लिका शेरावत, जैकी चैन (Jackie Chan) के साथ हॉलीवुड फिल्म में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं, जिसका नाम है 'द मिथ' (The Myth). इसमें उनका छोटा सा रोल था, लेकिन अपने रोल से वह फैंस का दिल जीतने में कामयाब साबित हुई थीं.

यह भी पढ़ें- Dharmendra के 87वें बर्थडे पर हेमा मालिनी ने खास अंदाज में किया विश, पति के लिए मांगी ये दुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का गदर, पहले दी दिन वसूला 70% बजट
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
15 अगस्त पर 1 बजे तक 26 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget