एक्सप्लोरर

Box Office:'शिकारा' से कई गुना आगे निकली 'मलंग', जानिए दोनों फिल्मों का वीकेंड कलेक्शन

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'मलंग' और 'शिकारा' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो कमाई के मामले में 'मलंग' 'शिकारा' से काफी आगे निकल गई है.

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'मलंग' और 'शिकारा' दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. हालांकि दोनों फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो कमाई के मामले में 'मलंग' 'शिकारा' से काफी आगे निकल गई है. पहले वीकेंड पर भी दोनों फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाहॉल में दर्शक जुटे.

फिल्म मेकर मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' को वीकेंड पर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' की तुलना में भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर बहुत बड़ी ओपनिंग मिली है. 'मलंग' ने जहां शुरुआती तीन दिनों में 25.36 करोड़ रुपये का व्यापार किया है, वहीं 'शिकारा' मात्र 4.95 करोड़ रुपये का ही व्यापार कर सकी है.

आपको बता दें कि मलंद एक सस्पेंस फिल्म है जिसमें रोमांस और मसाला भरपूर परोसा गया है. इस फिल्म को मुख्यतौर पर गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

हालांकि शिकारा बहुत कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस लिहाज से इस फिल्म ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं स्क्रीन काउंट से हिसाब से मलंग ने ठीक ठाक प्रदर्शन किया है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "मलंग ने वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया.. दूसरे व तीसरे दिन बेहतर प्रदर्शन देखा गया, लेकिन तीसरे दिन की छलांग गायब रही.. मल्टीप्लेक्स में सुधार.. शुक्रवार को 6.71 करोड़, शनिवार 8.89 करोड़, रविवार 9.76 करोड़. कुल 25.36 करोड़."

वहीं शिकारा के लिए उन्होंने ट्वीट किया, "शिकारा ने बढ़ोतरी की, लेकिन तीसरे दिन नीचे रहा. शुक्रवार को 1.20 करोड़, शनिवार 1.85 करोड़, रविवार को 1.90 करोड़. कुल 4.95 करोड़."

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित्स' को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है. विधु विनोद चोपड़ा इसे अपने जीवन की घटनाओं से प्रेरित बता रहे हैं और निर्देशक ने इस फिल्म के जरिये अपनी मां को ट्रिब्यूट दिया है. 'शिकारा' में 1990 में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के माइग्रेशन के वास्तविक फुटेज भी शामिल हैं.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget