एक्सप्लोरर

मलाइका ने लव लाइफ को लेकर कही बड़ी बात, बोली- प्यार में हर कोई दूसरा मौका पाने का हकदार

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ लव लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट में हैं. ऐसे में अब उन्होंने कहा है कि प्यार में हर कोई दूसरा मौका पाने का हकदार है और लोगों को खुले दिमाग से इन सारी चीजों से पेश आना चाहिए.

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि प्यार में हर कोई दूसरा मौका पाने का हकदार है और लोगों को खुले दिमाग से इन सारी चीजों से पेश आना चाहिए. बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने अपने से कई साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को कई दिनों तक लोगों की नजरों से छिपाकर रखा. इसके बाद कभी अपनी छुट्टियों की तस्वीरों को साझा की, तो कभी एक-दूसरे की तस्वीर पर मजाकिया कमेंट कर दोनों ने धीरे-धीरे अपने बीच के रिश्ते का खुलासा किया.

मलाइका ने कहा कि भारत में एक महिला के लिए प्यार में दूसरा मौका लेना आज भी एक टैबू है. मलाइका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह एक टैबू है, क्योंकि यहां ऐसी कई सारी परिस्थितियां और मुद्दे हैं जिन्हें सुलझाए जाने की जरूरत है. हालांकि मुझे लगता है कि इस मुद्दे को खुले दिमाग के साथ ही सुलझाना चाहिए."

45 वर्षीय इस अभिनेत्री ने पहले अभिनेता अरबाज खान संग शादी की थी और दोनों का एक 16 का बेटा भी है जिसका नाम अरहान है.

मलाइका ने कहा, "चीजों के प्रति कठोर, संवेदनाहीन और नकारात्मक होने के विपरीत थोड़ी और अधिक संवेदनशीलता की जरूरत है. मुझे लगता है कि हर किसी को एक दूसरा मौका दिया जाना चाहिए."

View this post on Instagram
 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

एक फिल्म अभिनेत्री होने के नाते क्या उन्हें कभी ऐसा लगा कि उनकी निजी जिंदगी पर हमेशा लोगों की नजर रही है? इसके जवाब में मलाइका ने कहा, "लोगों की नजरों में बने रहना इस पेशे का एक हिस्सा है. मेरा मानना है कि जितनी जल्दी आप इसे अपना लेते हैं उतनी ही अच्छी तरीके से चीजें आपके लिए काम करती हैं."

मलाइका ने यह भी कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी इसे लेकर अब काफी सहज हैं."

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली मलाइका को इंस्टाग्राम पर अच्छी फैन फॉलोइंग हैं. इससे एक तरफ तो प्रसिद्धि खूब है, लेकिन इसके विपरीत उन्हें लोगों के नकारात्मक रवैये का भी सामना करना पड़ता है. कभी उनके संबंध तो कभी अर्जुन और उनके बीच उम्र के अंतर तो कभी उनके पहनावे को लेकर भी लोग तरह-तरह की बातें करते हैं.

मलाइका का हालांकि कहना है कि इस तरह की चीजें उन्हें हताश नहीं करती हैं.

View this post on Instagram
 

Thank u @neetu54 n Rishi uncle for such a warm n lovely evening 🤗♥️😘#Nyc

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

तीन साल से भारत में रीबॉक की फैशनेबल फिट एम्बेसडर रहीं मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. उन्होंने 'क्लब एम टीवी', 'लव लाइन' और 'स्टाइल चेक' जैसे कार्यक्रमों की मेजबानी की. इसके बाद 'छैयां छैयां', 'गुर नाल इश्क मीठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे गानों में अपने नृत्य से मलाइका ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई.

लोग आज भी मलाइका को बॉलीवुड की छैयां छैयां गर्ल कहकर बुलाते हैं. मलाइका को इस पर कोई आपत्ति नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raja Shivaji Box Office: 38वें दिन भी 'राजा शिवाजी' ने गाड़े झंडे, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
38वें दिन भी 'राजा शिवाजी' ने गाड़े झंडे, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
Birthday Special: कभी असिस्टेंट डायरेक्टर थी ये मशहूर एक्ट्रेस, पति है 4 हजार करोड़ का मालिक
कभी असिस्टेंट डायरेक्टर थी ये मशहूर एक्ट्रेस, पति है 4 हजार करोड़ का मालिक
'मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे...', सुष्मिता सेन संग रिश्ते के समय फकीरों की जिंदगी जी रहे थे विक्रम भट्ट
'मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे...', सुष्मिता सेन संग रिश्ते के समय फकीरों की जिंदगी जी रहे थे विक्रम भट्ट
'मेरे लिए बहुत मुश्किल था', 'तख्त' के ठंडे बस्ते में चले जाने से टूट गए थे एक्टर, छलका दर्द
'मेरे लिए बहुत मुश्किल था', 'तख्त' के ठंडे बस्ते में चले जाने से टूट गए थे एक्टर, छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Byculla Station Viral Video: भायखला स्टेशन पर हैवानियत! प्लेटफॉर्म पर सो रहा था बुजुर्ग, बेल्ट से पीटने लगा शख्स, देखें वीडियो
भायखला स्टेशन पर हैवानियत! प्लेटफॉर्म पर सो रहा था बुजुर्ग, बेल्ट से पीटने लगा शख्स, देखें वीडियो
UP Maize Procurement: यूपी में 15 जून से MSP पर शुरू होगी मक्का की खरीद, इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फायदा
यूपी में 15 जून से MSP पर शुरू होगी मक्का की खरीद, इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फायदा
Embed widget