एक्सप्लोरर

बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी को क्यों फिल्मों से रहना पड़ा दूर? बताई ये अहम वजह

महिमा चौधरी एक वक्त पर बॉलीवुड की बड़ी हिरोइनों में शुमार की जाती थीं. शाहरुख से लेकर कई नामी गिरामी कलाकारों के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला. मगर बेंगलुरु में एक दुर्घटना ने उनको फिल्मी पर्दे से दूर रहने के लिए मजबूर कर दिया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी ने अपने साथ बीती एक पुरानी घटना को याद किया है. उस भीषण दुर्घटना ने महिमा के करियर को चौपट करके रख दिया था. डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' में काम कर रातों-रात स्टारडम का तमगा हासिल कर चुकी महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में अपना कदम जमाया. फिल्म में सुपर स्टार शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी सराहा गया. उसके बाद उनके साथ एक ऐसी भीषण घटना घटी, जिसने उनको परदे से दूर कर दिया.

महिमा चौधरी ने पुरानी घटना को किया याद

एक इंटरव्यू में महिमा ने खुलासा किया, “यही करीब 1999 का साल था. मैं अजय देवगन और काजोल के साथ फिल्म दिल क्या करे में काम कर रही थी. बेंगलुरु में एक ट्रक ने मेरी कार को टक्कर मार दी. कार और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ग्लास टूटकर मेरे चेहरे पर आ लगा. उस वक्त मुझे लगा जैसे मौत के करीब हूं. दुर्घटनास्थल से किसी ने भी अस्पताल पहुंचाने में मेरी मदद नहीं की. बाद में किसी तरह अस्पताल पहुंचने के बाद मेरी मां और अजय मेरे पास आए. मैंने खड़ी होकर अपने चेहरे को आईने में देखा. उस वक्त मुझे काफी डरावना लगा. जब डॉक्टरों ने मेरे चेहरे की सर्जरी की तो उन्होंने शीशे के 67 टुकड़े निकाले.”

फिल्मों से दूर रहने की बताई वजह

सर्जरी के बाद महिमा को ठीक होने में कई साल लग गए. उन्हें सूर्य की किरणों और आईने से दूर घर में ही रहना पड़ा. महिमा ने बताया कि  उस दुर्घटना के बाद फिल्म के मिलने की संभावना कम हो गई थी. हालांकि उस वक्त उनके खाते में कई फिल्में थीं. महिमा का कहना है कि लोग मददगार नहीं थे, इसलिए उन्हें ठीक नहीं लगा कि लोग घटना के बारे में जानें. उनका कहना है कि अगर उन्हें बताती तो लोग कहते कि इसका तो चेहरा खराब हो गया है. उसके बदले किसी और को साइन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से रवाना करने पहुंचे सोनू सूद को नहीं मिली प्लेटफॉर्म पर जाने की इजाजत

स्टार्स के लुक्स पर बोलीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, कहा- अच्छा दिखने का हमेशा प्रेशर होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget