एक्सप्लोरर

करण जौहर के माफीनामे को स्वीकार कर भंडारकर ने दिया करारा जवाब, कहा- वास्तविक रिश्ते ऐसे नहीं चलते

नेटफ्लिक्स की ‘फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ सीरीज के टाइटल को लेकर हो रहे विवाद पर करण जौहर ने मुधर भंडारकर से हाल ही में माफी मांगी थी.करण के माफीनामे पर मधुर भंडारकर ने भी सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर करारा जवाब दिया है.

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ 27 नवंबर यानी आज रिलीज हो रही है. वहीं इस सीरीज के टाइटल को लेकर  हो रहे विवाद पर करण जौहर ने मुधर भंडारकर से हाल ही में माफी भी मांगी थी जिस पर मधुर ने भी लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर अपना जवाब दिया है. हालांकि करण की माफी को मधुर ने एक्सेप्ट करते हुए टाइटल विवाद का ‘द एंड’ भी कर दिया है.

मधुर भंडारकर ने दिया करारा जवाब

करण के माफीनामे पर मधुर भंडारकर ने भी सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर करारा जवाब  दिया है. मधुर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “ डियर करण, जवाब  देने के लिए धन्यवाद, यह सच में एक अपनेपन वाली इंडस्ट्री है और यहां आपसी विश्वास और सम्मान के काफी मायने हैं. जब हम बिना किसी संकोच के नियमों को तोड़ते हैं, जो हमने खुद बने हैं, तब खुद को फ्रेटर्निटी कहना अकलमंदी की बात नहीं है. 2013 में गुटका टाइटल देने से पहले मैने बिल्कुल नहीं सोचा था, जिसके लिए आपने रिक्वेस्ट की थी. इसलिए मुझे इस बार भी उसी सम्मान की दरकार थी, जब मैने अपने नाम रजिस्टर्ड टाइटल को देने से इनकार कर दिया था. हमारी बातचीत और ट्रेड संस्थाओं द्वारा अस्वीकृत किए जाने के बाद भी आपने उसका इस्तेमाल कर लिया, इसने मुझे काफी तकलीफ पहुंचाई. वास्तविक रिश्ते ऐसे नहीं चलते हैं, लेकिन कोई बात नहीं, मैं आपकी माफी को एक्सेप्ट करता हूं और विवाद को यहीं खत्म करते हैं . मैं भी आपको आपके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

 

मधुर ने करण को टाइटल देने से कर दिया था मना

गौरतलब है कि मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि करण जौहर ने अपनी सीरीज के लिए उनके टाइटल बॉलीवुड वाइव्स का गलत तरीके से यूज किया है. दरअसल करण ने मधुर से इस टाइटल को मांगा लेकिन मधुर ने मना कर दिया था. बाद में करण ने चालाकी दिखाते हुए इस टाइटल में फेबुलस वाइव्स जोड़कर इस्तेमाल कर लिया था. विवाद बढ़ने पर करण ने सोशल मीडिया पर मधुर के नाम माफीनामा भी लिखकर अपनी स्थिति साफ की थी.

विवाद बढ़ने पर करण ने मधुर के नाम लिखा था माफीनामा

करण ने अपने नोट में लिखा था, “ डियर मधुर, हमारे रिलेशन काफी पुराने हैं और कई सालों से हम इस फिल्म इंडस्ट्री में हैं. इन सालों में हमेशा मैने आपके काम की तारीफ की है और हमेशा आपके लिए अच्छा ही चाहा है. मैं जानता हूं कि आप मुझसे नाराज है, पिछले कुछ हफ्तों में मेरी वजह से आपको तकलीफ पहुंची है, उसके लिए मैं माफी मांगता हू. इसके बाद करण सीरीज के टाइटल को लेकर अपनी सफाई देते है, वह लिखते हैं कि, सीरीज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेबुलस लाइव्स हैशटैग के नाम से प्रमोट किया जा रहा है. यह एक फ्रेंचाइजी टाइटल है, जिसे हम आगे भी जारी रखेंगे. मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि फॉर्मेट, नेचर,ऑडिएंस और हमारी सीरीज का टाइटल एक दूसरे से जुदा है, इस वजह से आपके काम को कोई नुकसान नहीं होगा. मैं उम्मीद करता हूं कि हम इस विवाद को यहीं खत्म कर आगे बढ़ेंगे और दर्शकों के लिए बेहतरीन कंटेट बनाते रहेंगे. आपके प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें

Kiara Advani ने गोल्डन साड़ी में फ्लॉन्ट की अपनी परफेक्ट बॉडी, इंटरनेट पर बिखेर रही हैं अपना जलवा

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ के ‘रॉबिन’ ने की वंदना जोशी के साथ शादी, सामने आई प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आया सच
Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget