एक्सप्लोरर

'मुझे अजय देवगन की मां बनने में कोई दिलचस्पी नहीं', जानिए- 'फूल और कांटे' एक्ट्रेस Madhoo ने ऐसा क्यों कहा?

Madhoo: फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं मधु ने कहा कि उन्हें पर्दे पर अजय देवगन की मां बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने बॉलीवुड पर जमकर अपना गुस्सा भी निकाला है.

Madhoo: एक्ट्रेस मधु ने अजय देवगन के साथ साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 'रोज़ा', 'योद्धा', 'ज़ालिम', 'यशवंत' जैसी कई हिट फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि फिल्मों में मनपसंद रोल न मिलने की वजह से उन्होंने 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था.

बॉलीवुड पर भड़कीं मधु

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर की उम्र अगर ज्यादा भी रहती है तो उन्हें मेन लीड मिल जाता है, लेकिन एक्ट्रेसेज को उम्र बढ़ने पर मां का रोल मिलने लगता है. चैन्नई में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें बड़े पर्दे पर अजय देवगन की मां बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों एक ही उम्र के हैं और उन्होंने साथ में ही 'फूल और कांटे' फिल्म से अपना डेब्यू किया था.

मिल रहे ऑफर्स से खुश नहीं थीं

उन्होंने कहा कि 90 के दशक में हीरो के पास सारे एक्शन सीन होते थे और उन्हें बस डांस करने , चंद रोमांटिक लाइन्स बोलने या पेरेंट्स के साथ आंसू बहाने के लिए रखा जाता था. उन्होंने कहा कि उन्हें डांस करना तो पसंद था, लेकिन रोज़ा के बाद उन्हें जिस तरह के रोल मिले, वह करना उन्हें पसंद नहीं था. उन्होंने कहा कि वह दमदार काम करने में यकीन रखती हैं. मधु का कहना है कि जब उन्होंने हिंदी सिनेमा में काम करना शुरू किया तो उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती थी. इंडस्ट्री में 9-10 साल काम करने बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया था.

शादी से पहले सबको लिखी चिट्ठी

जब मधु शादी करने वाली थीं तो उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों को चिट्ठी लिख कर इंडस्ट्री छोड़ने के अपने इरादे को बताया था. हालांकि अब मधु को लगता है कि उन्होंने नादानी में वो काम किया था, लेकिन उस समय उन्हें लगता था कि इंडस्ट्री के लोगों को उनकी वैल्यू नहीं है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhoo Shah (@madhoo_rockstar)

दमदार रोल की तलाश में हैं मधु

इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मधु को समझ आया कि बतौर कलाकार उनकी क्या पहचान है. उन्हें अब काम में वापस जाकर ऐसा किरदार करने की जरूरत लगी, जहां वह अपने आप को एकदम अच्छे से एक्सप्रेस कर सकें.

यह भी पढ़ें:

BB OTT 2: अविनाश सचदेव का अपनी लव लाइफ को लेकर छलका दर्द, एक्स वाइफ शालमली को याद कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget