एक्सप्लोरर

फिल्में फ्लॉप होने की वजह से अपना आत्मविश्वास खो चुकी थी: एकता कपूर

मुंबई: 'हाफ गर्लफ्रेंड' की सफलता का जश्न मना रहीं एकता कपूर ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब फिल्मों की लगातार असफलता के बाद उन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था. उन्होंने कहा कि इसी के चलते वह 'हाफ गर्लफ्रेंड' के निर्माण को लेकर निश्चित नहीं थीं.

एकता ने शुक्रवार रात फिल्म की सक्सेस पार्टी में कहा, "अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ मैंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था, जब मुझे शुरुआत में फ्लॉप फिल्में मिलीं. इससे पहले साल 2014 में मेरी मोहित सूरी के साथ फिल्म थी. एक समय था जब मैं निश्चित नहीं थी कि मुझे फिल्मों पर काम जारी रखना चाहिए या नहीं, लेकिन भगवान दयालु है, प्रार्थना ने काम किया और फिल्म ने अच्छा कारोबार किया."

निर्देशक मोहित सूरी, अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के प्रयासों की सराहना करते हुए एकता ने कहा, "मैं अपनी टीम के प्रत्येक सदस्य को कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी."

'हाफ गर्लफ्रेंड' की निगेटिव रिव्यू के बारे में एकता ने कहा, "जब मेरा टेलीविजन धारावाहिक 'नागिन' लांच हुआ, उस समय 500 कहानियां थीं. उसी तरह फिल्म के साथ भी है समीक्षकों को लगता है कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' नाटक है लेकिन मैं खुश हूं कि दर्शकों ने इसे स्वीकार किया." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दर्शकों से स्वीकृति बड़ी बात है, जिसका पिछले तीन साल में अनुभव नहीं हुआ."

एकता ने बाहुबली के बारे में कहा कि यह फिल्म नहीं, सनसनी है. यह फिल्म की श्रेणी में नहीं है. यह उम्मीदों से परे है. 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लेखक चेतन भगत पार्टी में अपनी पत्नी के साथ उपस्थित हुए. चेतन भगत ने कहा, "बॉक्स ऑफिस के किंग दर्शक हैं, समीक्षक नहीं. पिछली कुछ फिल्मों की तुलना में, यह अर्जुन और श्रद्धा की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति थी."

इस जश्न में करण जौहर, रोनित रॉय, राजकुमार राव, तुषार कपूर, विक्रम भट्ट, महेश भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत, शमिता शेट्टी, मोहित सूरी, उदिता गोस्वामी, मौनी रॉय, अनिता हसनंदानी, दिव्यंका त्रिपाठी, विवेक दहिया, मोना सिंह, करण पटेल और करिश्मा तन्ना जैसे सितारे भी शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget