एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: 5 बार अपने नाम नेशनल अवॉर्ड करने वाले जावेद अख्तर आज मना रहे हैं 73वां जन्मदिन

आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. जावेद अख्तर इंडस्ट्री में किसी परिचय के मोहताज नहीं है. जावेद अख्तर बॉलीवुड के उन चुनिंदा लेखकों में शुमार हैं जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर में जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी ने ही फिल्मों में लेखकों को उनके काम का श्रेय दिलवाने के लिए लड़ाई लड़ी थी और जीती भी थी. उससे पहले फिल्मों में लेखकों के नाम फिल्मों के नामों में नहीं जोड़े जाते थे. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे.
  • बहुत कम लोग जानते हैं कि जावेद अख्तर नास्तिक हैं और उन्होंने अपने दोनों बच्चों फरहान अख्तर और जोया अख्तर की परवरिश भी इसी प्रकार से की है और वो दोनों भी नास्तिक हैं.
  • जावेद अख्तर मशहूर उर्दू कवि कैफी आजमी के साथ बतौर सहायक काम किया और उनसे काफी कुछ सीखा है. बाद में जावेद ने कैफी आजमी की ही बेटी शबाना आजमी से शादी की. इससे पहले जावेद ने हनी ईरानी से शादी की थी बाद में उनका तलाक हो गया था.
  • आज अपनी एक अलग पहचान और नाम बना चुके जावेद अख्तर को अपने शुरुआती दिनों में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था. 1964 में जब जावेद मुंबई आए थे और इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे. उस वक्त उनके पास रहने और खाने के पैसे नहीं हुआ करते थे और उन्होंने कई बार पेड़ों के नीचे रात गुजारनी पड़ी थी. कई बार उन्होंने कमाल अमरोही के स्टूडियो में भी रात गुजारी.
  • बॉलीवुड की मशहूर लेखक जोड़ी सलीम -जावेद ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं. सलीम खान से जावेद अख्तर की पहली मुलाकात 1966 में हुई थी. जावेद फिल्म 'सरहदी लुटेरा' की स्क्रीनिंग पर सलीम खान से मिले थे. इस फिल्म में सलीम बतौर एक्टर नजर आए थे.
  • इस सुपरहिट जोड़ी ने एक साथ करीब 24 फिल्में की जिनमें 22 हिट फिल्में थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते वर्ष 1982 में ये जोड़ी टूट गई.
  • जावेद अख्तर को अपने बेहतरी काम के लिए कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया है. उन्हें कुल 14 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला. 7 बार बेस्ट स्क्रिप्ट और 7 बार बेस्ट लीरिक्स के लिए. इसके अलावा उन्हें 5 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. साथ ही साल 2013 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया उनके काव्य संग्रह 'लावा' के लिए दिया गया था.
जावेद अख्तर द्वारा लिखे कुछ बेहतरीन नगमे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget