एक्सप्लोरर

Leo Advance Booking Report: दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में भी 'लियो' का दमदार कलेक्शन! बेच डालें इतने टिकट, जानें आंकड़े

Leo Advance Booking Report: लियो ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर दिया है. फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ टिकट बेचे थे. वहीं अब दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट भी सामने आ गई है.

Leo Advance Booking Report: विजय थलापति की फिल्म 'लियो' सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म 68 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. इसके अलावा वर्ल्डवाइड 145 करोड़ कमाकर 'लियो' कॉलीवुड की हाईएस्ट ओपेनिंग फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.

'लियो' ने अपने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ टिकट बेचे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 24 लाख 48 हजार 746 टिकट बेच डालें थे और इसके साथ ही 46.36 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था. वहीं अब दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसके मुताबिक विजय थलापति की फिल्म ने 9 लाख 10 हजार 15 टिकट बेचकर 16.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

तमिल भाषा में बेचे सबसे ज्यादा टिकट
'लियो' के लैंग्वेज-वाइज एडवांस बुकिंग कलेक्शन पर ध्यान दें तो फिल्म ने सबसे ज्यादा टिकट तमिल भाषा में बेचे हैं. तमिल भाषा के 2D फॉर्मेट में फिल्म ने  82 लाख 1 हजार 110 टिकटों की बिक्री की है. वहीं तमिल (आईमैक्स) के लिए 6, 707 टिकट बेचे हैं. तेलुगू के लिए 'लियो' ने 68,243 टिकट बेचकर 1 करोड़ 5 लाख 85 हज़ार 47 रुपए कमाए हैं. वहीं कन्नड़ में 45,6,700 रुपए और हिंदी में 15,24,207 रुपए का कलेक्शन किया है.

लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म
विजय थलापति स्टारर फिल्म 'लियो' एक एक्शन फिल्म है जिसे साउथ के दिग्गज डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और यही वजह है कि फिल्म पर्दे पर आते ही छा गई है और नए रिकॉर्ड बना रही है. 'लियो' की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा कृष्णण और अर्जुन सरजा जैसे स्टार्स अहम किरदार अदा करते दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने खुलकर किया Palestine का सपोर्ट, सोशल मीडिया पर जाहिर किया वॉर को लेकर गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget