एक्सप्लोरर

लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाकर ICU में किया गया शिफ्ट, सेहत में सुधार के चलते डॉक्टरों ने लिया फैसला

सूत्र के मुताबिक लता मंगेशकर को फिलहाल वेंटिलेटर से हटाकर इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया है.

मुंबई: पिछले 10 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भारत रत्न प्राप्त गायिका लता मंगेशकर की तबीयत में अब तेजी से सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं. अब वो पहले से कहीं बेहतर महसूस कर रही हैं. एबीपी न्यूज़ को एक विश्वस्त सूत्र से ताजा जानकारी मिली है कि तबीयत में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए लता मंगेशकर को अब लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) से हटा दिया गया है.

सूत्र ने यह जानकारी भी दी है कि लता दीदी को फिलहाल वेंटिलेटर से हटाकर इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया है. सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि लता दीदी को आईसीयू में रखने का मकसद भी उनकी ठीक से देखभाल करने का है और फिलहाल उन्हें अंडर ऑब्जर्वेशन ही रखा गया है. सूत्र ने यह भी कह कि तेजी से बेहतर हो रही तबीयत को देखते हुए अब यह कहा जा सकता है कि उन्हें लेकर अब चिंता करने की कोई बात नहीं है.

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा -ए लव लेटर फ्रॉम कश्मीर' अब 7 फरवरी 2020 में होगी रिलीज 

एबीपी न्यूज़ को यह जानकारी भी मिली है कि दक्षिण मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पिछले सोमवार से दाखिल लता मंगेशकर को अगले कुछ दिनों में आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा और उसके बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा.

लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाकर ICU में किया गया शिफ्ट, सेहत में सुधार के चलते डॉक्टरों ने लिया फैसला

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से तरल पदार्थों का सेवन कर रही लता दीदी ने अब ठोस पदार्थों का सेवन भी शुरू कर दिया और वो डॉक्टरों और करीबियों से हंसकर बात भी कर पा रही हैं.

संपर्क करने पर एक बेहद करीबी पारिवारिक सूत्र ने भी एबीपी न्यूज़ से बात की और लता मंगेशकर की बेहतर हो रही तबीयत पर टिप्पणी करते हुए कहा, "लता दीदी जल्द ही अपने घर लौटेंगी, जिसे लेकर हम सभी बेहद खुश हैं."

Box Office Collection: दूसरे हफ्ते भी जारी है 'बाला' की कमाई, जानें अब तक की कुल कमाई 

याद दिला दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 11 नवंबर को सांस लेने में गहरी तकलीफ, वायरल चेस्ट कंजेशन और निमोनिया के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से ही उनके करीबी पारिवारिक सदस्यों और करीबी लोगों का अस्पताल में जाकर उनका हाल-चाल जानने का सिलसिला बदस्तूर जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप कमिटेड हो, किसी महिला को मत छेड़ो...', कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना, सबा आजाद का जिक्र कर कही ये बात
Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget