एक्सप्लोरर

Fighter की रिलीज के साथ आएगा Laapataa Ladies का ट्रेलर, सालों बाद किरण राव ने की वापसी

Laapataa Ladies Trailer: किरण राव की मच अवेटेड फिल्म 'लापता लेडीज़' के साथ निर्देशन की दुनिया में लौट रही हैं. इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और ये 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Laapataa Ladies Trailer: 25 जनवरी को सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अहम रोल में नजर आएंगे और फैंस उन्हें साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. इस फिल्म को इंडियन एयरफोर्स की तर्ज पर बनाया गया है, जिसमें पुलवामा घटना की कहानी को दिखाया जा सकता है. Republic Day पर रिलीज होने वाली ये फिल्म देशभक्ति से भरी होगी और इस फिल्म के दौरान फिल्म लापता लेडीज का पूरा ट्रेलर भी दिखाया जाएगा. 

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज एक मजेदार फिल्म होगी जिसमें एक सोशल मैसेज दिखाया जाएगा. वैसे भी किरण राव की पिछली फिल्मों में कोई ना कोई सोशल मैसेज रहा ही है. फिल्म लापता लेडीज के प्रोड्यूसर कौन हैं, और इसमें कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे चलिए आपको बताते हैं.

'Fighter' की रिलीज पर आएगा 'Laapataa Ladies' का ट्रेलर

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज के साथ निर्देशन की दुनिया में कई सालों के बाद लौट रही हैं. इस फिल्म का टीजर आया तब से ही फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. फिल्म लापता लेडीज का निर्देशन किरण राव ने संभाला है और इसका प्रोडक्शन आमिर खान कर रहे हैं. इस फिल्म में  प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल जैसे बेतरीन एक्टर्सनर आएंगे और आपको इसमें धमाकेदार कॉमेडी भी दिखेगी.

टीजर में जितना दिखाया गया उसके बाद लोग ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं हालांकि ये फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आमिर खान की फिल्में हमेशा बडे़ पर्दे के अनुभव के लिए जानी जाती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए किरण ने फिल्म लापता लेडीज के ट्रेलर को फिल्म फाइटर की रिलीज के साथ रखा है. फिल्म फाइटर 25 जनवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है और इसको लेकर क्रेज भी है, ऐसे में किरण राव की फिल्म को भी फायदा मिल सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, फिल्म लापता लेडीज किरण राव के निर्देशन में बनी है जिसे आमिर खान के साथ ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म की स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है. फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखे गए हैं, जबकि बाकी डायलॉग को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं. जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले किरण राव ने फिल्म धोबी घाट (2010) निर्देशित की थी जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एक्स गर्लफ्रेंड ईशा के जाने पर फूट-फूटकर रोए अभिषेक कुमार, निशानी के तौर पर रखी ली ये चीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल का 77 साल की उम्र में निधन
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल का 77 साल की उम्र में निधन
Wednesday Box Office Collection Live: 6 बजे तक 43 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 6 बजे तक 43 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की 'धमाल 4' का फर्स्ट रिव्यू आउट, यूजर्स बोले- हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
अजय देवगन की 'धमाल 4' का फर्स्ट रिव्यू आउट, यूजर्स बोले- हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
256 घंटे और 131 कारीगरों की मेहनत, आमिर खान ने पत्नी गौरी स्प्रैट को दिया बेशकीमती तोहफा
256 घंटे और 131 कारीगरों की मेहनत, आमिर ने पत्नी गौरी को दिया बेशकीमती तोहफा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget