एक्सप्लोरर

बीइंग ह्यूमन के ई-साइकिल लॉन्च पर बोले सलमान खान- मैं स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेता

मुंबई: अभिनेता सलमान खान का कहना है कि वह वर्तमान में जीना पसंद करते हैं और वह अपनी शोहरत को गंभीरता से नहीं लेते हैं. सलमान से पूछा गया कि वह अपने जीवन में क्या हासिल करना चाहते हैं, तो उन्होंने मीडिया को बताया, "मैं अपनी जिंदगी के प्रत्येक क्षण को जीना चाहता हूं. अगर मैंने अपने इस क्षण को सर्वश्रेष्ठ बना लिया तो मैं जान जाऊंगा कि मैं इसमें से कुछ हासिल कर लूंगा."

उन्होंने कहा, "मैं एक अभिनेता के तौर पर अपना काम कर रहा हूं. पर्दे पर आप जो व्यक्तित्व देखते हैं उसके पीछे कैमरा, मेकअप और लाइट्स जैसे विभिन्न विभागों के 100 से अधिक लोगों का योगदान होता है. इसलिए मैं इस उस पागलपन को कैसे गंभीरता से ले सकता हूं जिसे आप लोग (मीडिया और आम लोग) स्टारडम कहते हैं? मैं नहीं ले सकता."

सलमान ने हाल ही में अपने बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत ई-साइकिल्स को लॉन्च किया है. सलमान से पूछा गया कि उनके लिए अपनी अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में एक मासूम लड़के का किरदार निभाना कितना मुश्किल रहा?

बीइंग ह्यूमन के ई-साइकिल लॉन्च पर बोले सलमान खान- मैं स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेता

उन्होंने कहा, "इस फिल्म का किरदार मुझे मेरे स्कूल के दिनों में वापस ले गया. सोहेल और मैंने अपने बचपन की कई यादों को दोबारा इकट्ठा किया. एक मासूम और नाजुक किरदार को जीवन के उस दौर में निभाना जब आप बिलकुल भी मासूम नहीं हों और आपने जब बेइमानी से भरी दुनिया का चेहरा देखा हो, उस दौर में ऐसे किरदार में ढलना बहुत मुश्किल होता है."

सलमान, निर्देशक कबीर खान के साथ 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में कर चुके हैं. उनका कहना है कि वह जानते हैं कि उन दोनों की फिल्म की शैलियां अलग हैं.

उन्होंने कहा, "हमारी समझ फिल्मों को लेकर बहुत अलग है. उनका दृष्टिकोण अधिक यथार्थवादी है, उनका ताल्लुक वृत्तचित्रों के निर्माण से रहा है. दूसरी ओर मैं व्यवसायिक बॉलीवुड से जुड़ा हूं. शायद यही कारण है कि जब ये दोनों मिलते हैं, तो एक नई शैली पैदा होती है."

'ट्यूबलाइट' 25 जून को रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget