एक्सप्लोरर

MeToo: शोषण के आरोपों में घिरे साजिद खान पर कृति ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा था 'हाउसफुल 4' के सेट का माहौल

एक्ट्रेस कृति सेनन ने मीटू और उनकी फिल्म के निर्देशक साजिद खान और नाना पाटेकर पर लगे शोषण के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कृति का कहना है कि साजिद खान और नाना पाटेकर पर ‘मी टू’ के आरोप लगे तो फिल्म की टीम ने बहुत तेजी से काम किया क्योंकि वह लोग नहीं चाहते थे कि इसका असर फिल्म पर पड़े.

बॉलीवुड सहित पूरे देश में शुरू हुए मीटू मूवमेंट अब जरा ठंडा पड़ गया है. लेकिन इस मूवमेंट की चपेट में कई नामी चेहरे आए. पीड़िताओं ने बिना डरे कई नामी-गिरमी लोगों द्वारा किए गए . हालांकि जब ये मूवमेंट अपनी चरम पर था तब कई सेलेब्स इस पर कुछ भी बोलने से बचते दिख रहे थे. अब इतने वक्त बाद एक्ट्रेस कृति सेनन ने मीटू और उनकी फिल्म के निर्देशक साजिद खान और नाना पाटेकर पर लगे शोषण  के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कृति का कहना है कि साजिद खान और नाना पाटेकर पर ‘मी टू’ के आरोप लगे तो फिल्म की टीम ने बहुत तेजी से काम किया क्योंकि वह लोग नहीं चाहते थे कि इसका असर फिल्म पर पड़े. कृति ने बताया ‘‘फिल्म आधी ही बनी थी और अचानक ये सब कुछ हो गया. लेकिन निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कुछ अहम फैसले किये और बहुत ही बेहतर तरीके से स्थिति को संभाला. दो दिन से अधिक समय तक तो हमने लगातार शूटिंग की, काम रोका ही नहीं.’’ उन्होंने बताया कि सभी कलाकार जिनमें अक्षय कुमार, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, रितेश देशमुख और पूजा हेगड़े शामिल हैं, ने फिल्म पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया और इसका परिणाम एक बेहतरीन फिल्म के रूप में सामने आया.
कृति ने बताया ‘‘तय समय से एक दिन पहले ही काम पूरा हो गया. फिल्म एक बार बनती है लेकिन हमेशा के लिए बनती है. हम चाहते थे कि फिल्म का निर्माण अच्छी तरह हो और अन्य बातों का इस पर असर न पड़े. यही हुआ भी.’’ बता दें कि एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद नाना भी इस फिल्म से अलग हो गए और उनकी जगह अभिनेता राना दग्गूबाती ने ली. साथ ही यौन शोषण के आरोपों में घिरने के बाद साजिद खान इस फिल्म से अलग हो गए थे और उनकी जगह लेखक फरहाद सामजी ने फिल्म का निर्देशन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget