एक्सप्लोरर

पुलकित सम्राट संग अपने रिश्ते पर कृति ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए बहुत खास हैं वो

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के रिलेशन की खबरें बीते काफी समय से सामने आ रही हैं. अब इन दोनों की अफेयर की खबरों पर खुद एक्ट्रेस कृति ने ही मुहर लगा दी है. कृति खरबंदा ने हाल ही में ईटी से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है.

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के रिलेशन की खबरें बीते काफी समय से सामने आ रही हैं. अब इन दोनों की अफेयर की खबरों पर खुद एक्ट्रेस कृति ने ही मुहर लगा दी है. कृति खरबंदा ने हाल ही में ईटी से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है.

कृति खरबंदा ने कहा, ''नहीं, वो अफवाहें नहीं थी. हम सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सच कहूं मैं पहले अपने पेरेंट्स और फैमिली को इस बारे में बताना चाहती थी. मुझे लगता है एक समय होता जब आप इसके बारे में बात करने में सहज महसूस करते हैं. कभी-कभी आपको इसके लिए 5 साल भी लग सकते हैं और कभी 5 मिनट भी काफी होते हैं. हमारे मामले में इसमें 5 महीने लगे, मैं बहुत खुश हूं. मैं पुलकिट सम्राट को डेट कर रही हूं.''

उन्होंने आगे कहा, ''हम दोनों साथ में बहुत क्यूट और हॉट लगते हैं. हम साथ में शानदार कैमेस्ट्री शेयर करते हैं. हमें साथ में देखकर कोई भी बता देगा कि हम रिलेशन में हैं. पुलकित मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं और हमेशा रहेंगे भी.''

कृति ने ये भी बताया कि वो एक दूसरे को समझते हैं और दोनों साथ में काफी कम्फर्टेबल हैं. कृति ने कहा, ''बतौर कलाकार हम एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं. साथ ही हम एक दूसरे को बहुत समझते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि हम एक दूसरे की बातों को पूरा करते नजर आते हैं. हम अब उस स्टेज पर पहुंच गए हैं जहां हम एक दूसरे को इतना समझते हैं कि कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती.''

आपको यहां बता दें कि ये दोनों जल्द ही फिल्म 'पागलपंती' में साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म इसी शुक्रवार को यानी 22 नवंबर को रिलीज होगी. 'पागलपंती' एक कॉमेडी फिल्म है. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है. इसमें जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, उवर्शी रौतेला और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget