एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने क्रांति प्रकाश झा और नीतू चंद्रा को बनाया स्टेट स्वीप आइकन

Kranti Prakash Jha and Neetu Chandra: बॉलीवुड एक्टर्स क्रांति प्रकाश झा और नीतू चंद्रा को बिहार के इलेक्शन कमिशन ने स्टेट स्वीप आइकन के रूप में चुना है.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए फिल्म एक्टर क्रांति प्रकाश झा और नीतू चंद्रा को स्टेट स्वीप बनाने का फैसला किया है. आने वाले समय में दोनों कलाकार बिहार में लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने की अपील करते हुए नजर आएंगे. दोनों के मनोनयन संबंधि प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी मिल चुकी है. 

बताया जा रहा है कि दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. ऐसी स्थिति में दोनों बिहार की नब्ज जानते हैं, जिसे देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. 

बिहार से गहरा नाता है दोनों का

निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में यह दोनों सूबे के मतदाताओं को मतदान को लेकर शिक्षित और जागरूक करते हुए नजर आ सकते हैं.  दोनों कई फिल्मों और शो में काम कर चुके हैं. बिहार में दोनों के प्रशंसकों की संख्या अच्छी खासी है. इसी को देखते हुए यह माना जा रहा है कि अगर यह दोनों मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, तो निश्चित तौर पर इसके सकारात्मक नतीजे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकते हैं.

वहीं, बिहार में अक्टूबर और नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है. आयोग बिहार में इस बार 100 फीसदी मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में जुटा हुआ है. इसी को देखते हुए दोनों कलाकारों को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बिहार विधानसभा की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य भी जारी है. इसके तहत फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करके उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक बांग्लादेश और नेपाल के कई नागरिकों का नाम बिहार में बतौर मतदाता के रूप में दर्ज है, जिस पर नकेल कसने का काम आयोग की तरफ से किया जा रहा है.


बिहार विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने क्रांति प्रकाश झा और नीतू चंद्रा को बनाया स्टेट स्वीप आइकन

नीतू चंद्रा का फिल्मी सफर

अभिनेत्री नीतू चंद्रा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने साल 2005 में प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘गरम मसाला' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसमें वह अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ मुख्य भूमिका में थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से निकल हॉलीवुड तक काम किया है, उन्होंने 2021 में हॉलीवुड फिल्म ‘नेवर बैक डाउन: रिवोल्ट' में जया नाम की एक मार्शल आर्ट फाइटर की भूमिका निभाकर दुनिया भर में खास पहचान बनाई.


बिहार विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने क्रांति प्रकाश झा और नीतू चंद्रा को बनाया स्टेट स्वीप आइकन

क्रांति प्रकाश झा फिल्मी सफर

अभिनेता क्रांति प्रकाश झा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया हैं. उन्हें 2016 की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में संतोष लाल की भूमिका के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, उन्होंने 'बाटला हाउस' और 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'मैं एक्टर हूं, पॉलिटिकल चीजों पर ध्यान नहीं देता...' कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले विवेक ओबेरॉय
'मैं एक्टर हूं, पॉलिटिकल चीजों पर ध्यान नहीं देता...' CJP पर बोले विवेक ओबेरॉय
Delhi Cinema Hall: दिल्ली के वो सिनेमाघर, जहां फिल्म नहीं, यादें चला करती थीं... आज उनका क्या हुआ ?
मल्टीप्लेक्स और OTT की आंधी में कैसे उजड़ गए दिल्ली के आइकॉनिक सिनेमा हॉल?
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates:'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! साढ़े 4 बजे तक कलेक्शन 17 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! साढ़े 4 बजे तक कलेक्शन 17 करोड़ के पार

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget