एक्सप्लोरर

Box Office : 'बाहुबली 2' की आंधी में टूटे सभी रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार

नई दिल्ली : ‘बाहुबली 2’ की कमाई की 'सुनामी' में ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो जाएंगे. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने महज 5 दिन में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्मी वेबसाइट koimoi के मुताबिक  ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 710 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है ऐसा लगता है कि जल्द ही यह आमिर खान की 'दंगल' और 'पीके' की वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ देगी. 'पीके' की अबतक की वर्ल्डवाइड कमाई 792 करोड़ है वहीं 'दंगल' की वर्ल्डवाइड कमाई 742 करोड़ है.

जानें फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई...

आपको यह भी बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने 4 दिनों में कुल 168.25 करोड़ की कमाई की. हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.5 करोड़, रविवार को 46.5 करोड़ और सोमवार को 40.25 करोड़ की कमाई की है. इस तरह सिर्फ चार दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 168.25 करोड़ की कमाई कर ली है. अभी पांचवे दिन का फाइनल आंकड़ा नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म मंगलवार को 30 करोड़ के करीब कलेक्शन कर सकती है.

जानें, 'बाहुबली 2' ने बनाए हैं कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड...

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के मुताबिक ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. चार दिनों में फिल्म ने 65.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि  ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसने अमेरिका में महज 4 दिनों में 65.65 करोड़ रुपए की कमाई की है. आपको यह भी बता दें कि सोमवार को इतना कमाई करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के पास था.फिल्म 'दंगल' ने रिलीज के चौथे दिन यानि सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन अब 'बाहुबली 2' ने इस फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है. Baahubali तीन दिनों की कमाई में भी इस फिल्म ने सलमान खान की 'सुल्तान' और आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया था. 'सुल्तान' ने तीन दिनों में 105.52 करोड़ और ‘दंगल’ ने तीन दिनों में 107 करोड़ की कमाई की थी. वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है 'बाहुबली 2'

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज, बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड

Box Office : 'बाहुबली 2' की आंधी में टूटे सभी रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हनुमान अंश' 29वें दिन बनी बॉलीवुड की बिगेस्ट फिल्म, चटकाए 'धुरधंर 2' से 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड
जनमाष्टमी पर भी 'हनुमान अंश' की रही गूंज, 29वें दिन कमा डाले इतने करोड़
Box Office: दूसरे दिन भी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल, 12 बजे तक 27 करोड़ के हुई पार
दूसरे दिन भी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल, 12 बजे तक 27 करोड़ के हुई पार
'सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई 'मिर्जापुर द मूवी', शेयर किया रिव्यू
करण जौहर को भा गई 'मिर्जापुर द मूवी', बोले- सॉलिड और कड़क है फिल्म
रवि किशन ने 'मिर्जापुर' में लूटी लाइमलाइट, कालीन भैया-गुड्डू सब पर भारी बड़े 'बबुआ'
बबुआ बनकर छाए रवि किशन, ‘मिर्जापुर’ के बड़े किरदारों पर पड़े भारी

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget