एक्सप्लोरर

'अंधेरी' से 'विले पार्ले' तक इन 11 पड़ावों को पार कर गुज़रेगी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा

बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी का आज दोपहर 3.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है

नई दिल्ली/मुंबई: मुंबई: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी का आज दोपहर 3.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है और वहीं से दोपहर दो बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. श्रीदेवी का अंतिम संस्कार विले पार्ले के श्मशान घाट में किया जाएगा. लेकिन आज मुंबई के जिस रूट से श्रीदेवी की अंतिम यात्रा निकलेगी उसे भी जानना जरूरी है. वैसे ही मुंबई की ट्रेफिस पुलिस ने इसके लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं. साथ ही मुंबई पुलिस ने भी मंगलवार रात पार्थिव शरीर के मुंबई आने के बाद पूरी व्यवस्था को संभाला है. लेकिन फिर भी अंतिम यात्रा के वक्त इससे मुंबई की परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ सकता है. लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के बीच में कई अहम पड़ाव आएंगे. इसलिए हम आपको बता रहे हैं वो रूट जिन्हें जानकर आप जाम से बच सकते हैं.   पहला पड़ाव:   श्रीदेवी की अंतिम यात्रा अंधेरी लोखंडवाला के सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से शुरू होगी. दूसरा पड़ाव: जिसके बाद ये लिंक रोड होते हुए निकलेगी. तीसरा पड़ाव: लिंक रोड पार कर ये यात्रा क्रिस्टल प्लाजा पहुंचेगी. चौथा पड़ाव: इसके बाद श्रीदेवी की अंतिम यात्रा बोरा बोरा होते हुए आगे बढ़ेगी. पांचवा पड़ाव: इसके बाद श्रीदेवी की यात्रा वलावलकर मार्ग पहुंचेगी. छठा पड़ाव: इस मार्ग को पार करने के बाद अंतिम यात्रा क्लूहंट अंधेरी से गुज़रेगी. सातवां पड़ाव: क्लूहंट अंधेरी को पार करने के बाद श्रीदेवी की अंतिम यात्रा डीएन नगर को पार करेगी. अंधेरी' से 'विले पार्ले' तक इन 11 पड़ावों को पार कर गुज़रेगी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा आठवां पड़ाव: डीएन नगर के बाद ये यात्रा मशहूर जुहू सर्कल के पास से आगे बढ़ेगी. नौवां पड़ाव: इसके बाद अंतिम यात्रा गुलमोहर रोड होकर आगे बढ़ती जाएगी. दसवा पड़ाव: शमशान घाट पहुंचने से पहले श्रीदेवी की अंतिम यात्रा का अंतिम पड़ाव मीठीबाई कॉलेज होगा. ग्यारहवा पड़ाव: इन दस पड़ावों को पार कर श्रीदेवी की अंतिम यात्रा विले पार्ले शवदाह गृह पहुंचेगी. जहां श्रीदेवी को मुखाग्नी दी जाएगी. बता दें कि श्रीदेवी का शनिवार की रात को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था. ये अभिनेत्री वहां फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई थीं. उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस सहित पूरा बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है. श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में फिल्म ‘सोलवां सावन’ से की थी. लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली. इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं.  उन्होंने ‘जैसे को तैसा’, ‘जूली’, ‘जस्टिस चौधरी’, ‘जानी दोस्त’, ‘कलाकार’, ‘सदमा’, ‘अक्लमंद’, ‘इन्कलाब’, ‘जाग उठा इंसान’, ‘नया कदम’, ‘मकसद’, ‘तोहफा’, ‘बलिदान’, ‘मास्टर जी’, ‘सरफरोश’,’आखिरी रास्ता’, ‘भगवान दादा’, ‘धर्म अधिकारी’, ‘घर संसार’, ‘नगीना’, ‘कर्मा’, ‘सुहागन’, ‘सल्तनत’, ‘औलाद’, ‘हिम्मत और मेहनत’, ‘नजराना’, ‘जवाब हम देंगे’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘शेरनी’, ‘सोने पे सुहागा’, ‘चांदनी’, ‘गुरु’, ‘निगाहें’, ‘बंजारन’, ‘फरिश्ते’, ‘पत्थर के इंसान’, ‘लम्हे’, ‘खुदा गवाह’, ‘हीर रांझा’, ‘चंद्रमुखी’, ‘गुमराह’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘चांद का टुकड़ा’, ‘लाडला’, ‘आर्मी’, ‘मि. बेचारा’, ‘कौन सच्चा कौन झूठा’, ‘जुदाई’, ‘मिस्टर इंडिया 2’ जैसी फिल्मों में काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव
इमरान खान के समर्थन में कौन, विरोध में कौन? लीव इंडिया नोटिस के बाद दो फाड़ हुआ बॉलीवुड
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
कई रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, फिर ऐसे 'ड्रीम गर्ल' बनीं हेमा मालिनी
रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, कहानी 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget