एक्सप्लोरर

KK Death Anniversary: नए दौर के किशोर कुमार माने जाते थे केके, सिंगर बनने के लिए छोड़ दी थी नौकरी, ऐसे मिला था फिल्मों में ब्रेक

KK Death Anniversary: यंग जनरेशन को अपने सॉन्ग यारो से दोस्ती का मतलब समझाने वाले महान सिंगर केके की आज पहली पुण्य तिथि है. उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनसे जुड़ी बातें जानते हैं.

KK Death Anniversary: अपनी आवाज से दुनिया को दीवाना बना देने वाले बेहद टैलेंटेड और वर्सेटाइल  सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है. 31 मई 2022को  कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के दौरान केके की अचानक तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन अफसोस डॉक्टरो ने इस महान सिंगर को मृत घोषित कर दिया था.

केके के अचानक चले जाने से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई थी वहीं उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा था. आज तक केके के जाने का गम फैंस भुला नहीं पाए हैं. उनके गाने आज भी उनकी मौजूदगी का अहसास कराते हैं. सिंगर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें.

बचपन से ही केके को सिंगिंग का शौक था
केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ था और उनका जन्म 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में एक मलयाली परिवार में हुआ था. केके ने अपनी स्कूली एजुकेशन दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से की थी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की थी. केके का झुकाव शुरू से ही सिंगिंग की तरफ रहा था. हालांकि उन्होंने इसके लिए कभी कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी लेकिन म्यूजिक स्कूल जरूर गए थे. हालांकि उन्होंने इसे कुछ ही दिनों में छोड़ भी दिया था, बताया जाता है कि म्यूजिक के दीवाने केके ने दूसरी क्लास से ही स्टेज पर परफॉर्मेंस देनी शुरू कर दी थी. वे किशोर कुमार और आरडी बर्मन के फैन थे.

सिंगिंग के लिए छोड़ दी थी नौकरी
ग्रेजुएशन करने के बाद केके को मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की जॉब मिल गई थी. अपने बचपन का प्यार ज्योति कृष्णा से शादी करने के लिए केके ने होटल इंडस्ट्री में आठ महीने तक नौकरी की थी. लेकिन एक दिन अचानक उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया और सिंगिंग में अपना करियर बनाने का मन बना लिया. हालांकि म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं था इसके लिए केके को काफी संघर्ष भी करना पड़ा.  

केके ने म्यूजिक इंडस्ट्री में जिंगल्स से की थी शुरुआत
सिंगिंग में करियर बनाने का फैसला कर चुके केके ने शुरुआत जिंगल्स से की. उन्होंने तकरीबन तीन हजार से ज्यादा जिंगल्स गाए. स्ट्रग्लिंग डेज के दौरान केके होटल में भी गाना गाया करते थे.फिर केके को म्यूजिक एल्बम ‘पल’ मिली थी और फिर उन्होंने हिंदी समेत तमिल, तेलुगु कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, बंलाली सहित कई भाषाओं में प्लेबैक सिंगिंग की. उनका यारो एल्बम काफी हिट रहा और उनका सॉन्ग यारो दोस्ती बड़ी ही हसीन है यंग जनरेशन का जैसे फ्रेंडशिप एंथम ही बन गया था.

'तड़प तड़प' सॉन्ग बना करियर के लिए मील का पत्थर
केके को बॉलीवुड में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प' से बड़ा ब्रेक मिला था. ये गाना उनके करियर के लिहाज से काफी शानदार साबित हुआ. बाद उनकी गिनती बड़े सिगंर्स में होने लगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बॉलीवुड में करीब 200 गाने गाए. उनके हिट गानों में कोई कहे कहता रहे, आवारापन बंजारापन, दस बहाने, खुदा जाने, तू ही मेरी शब है, दिल इबादत समेत कईं शामलि हैं. तमाम सुपर-डुपर हिट सॉन्ग देने वाले केके को नए जमाने का किशोर कुमार तक कहा जाता था.  

53 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. आज केके बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गाने उनके फैंस के दिल में उन्हें जिंदा रखे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Kapil Sharma से नाराज हैं आमिर खान? कॉमेडियन से मिस्टर परफेक्शनिस्ट को हुई ये शिकायत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget