एक्सप्लोरर

तलाक के बाद हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं किम शर्मा, अब लड़ाई के कारण दोनों ने किया ब्रेक अप

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा तलाक के बाद अभिनेता हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं. अब खबरें आ रही है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था जिसके कारण उन्होंने ब्रेक अप करते हुए अपने रिलेशन को खत्म कर दिया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा पिछले काफी समय से एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ अपने रिलेशन और लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में थीं. लेकिन अब इस कपल के फैंस के लिए निराश कर देने वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि किम और हर्षवर्धन का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और ब्रेक अप होने की खबरेंआ रही हैं.

दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों ने हाल ही में ब्रेकअप कर लिया है. खबरों की मानें तो पिछले महीने दोनों का झगड़ा हुआ था और इसके बाद से दोनों आपस में बात नहीं कर रहे थे. कुछ ही समय पहले उन्होंने अपने प्यार का ऐलान खूबसूरत तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर किया. जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी को लेकर बातचीत कर रहे थे.

View this post on Instagram
 

Happy Birthday baby🎂❤️. Shine on 🌟

A post shared by Kim Sharma (@kimsharmaofficial) on

काफी समय तक दोनों ने अपने रिलेशन को सीक्रेट ही रखा था उसी तरह ब्रेक अप के बाद भी किम और हर्षवर्धन दोनों ही अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं. हालांकि फैंस को उम्मीद है दोनों जल्द ही अपने रिलेशन में आई परेशानियों को दूर कर सब ठीक कर लेंगे. लेकिन हर्षवर्धन के पब्लिसिस्ट ने इस बारे में कहा कि वो दोनों अब साथ में नहीं हैं.

हर्षवर्धन और किम के आपस में डेट करने की खबरें पहली बार साल 2017 में आई थीं. इसके कुछ ही वक्त बाद दोनों ने रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करके यह जग जाहिर कर दिया कि उनके बारे में आ रही खबरें सही हैं. दोनों लंच और डिनर डेट पर भी साथ में नजर आए.

View this post on Instagram
 

Je t’aime ❤️

A post shared by Kim Sharma (@kimsharmaofficial) on

पिछले साल दिसंबर में एक अखबार से बातचीत में हर्षवर्धन ने कहा था, "मैं यह कहूंगा कि मैं बहुत खुले विचारों का आदमी हूं. छिपाने के लिए कुछ नहीं है, मैं वो इंसान कभी नहीं रहा जिसे चीजें छिपाना पसंद हो. जाहिर तौर पर मैं रिलेशनशिप में हूं, लेकिन यह मेरा निजी मामला है. मैं एक प्राइवेट किस्म का इंसान हूं. जहां तक बाद दूसरे शख्स की है तो मैं उनकी निजता का भी सम्मान करता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget