एक्सप्लोरर

अब Kajol के साथ काम करना चाहते हैं किच्चा सुदीप, कुछ दिन पहले अजय देवगन से हुआ था पंगा

Kiccha Sudeep: इंटरव्यू के दौरान किच्चा सुदीप से भाषा विवाद को लेकर अजय देवगन के साथ हुई बहस को सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा कि यह मामला अब खत्म हो चुका है.

साल 2022 के दौरान हिंदी और उसके राष्ट्रीय भाषा के दर्ज को लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn) से भिड़ने के बाद कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) सुर्खियों में थे. बाद में किच्चा ने स्पष्ट कर दिया था कि दोनों स्टार्स के बीच किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है. अब किच्चा सुदीप ने काजोल (Kajol) को अपनी फेवरेट अभिनेत्री बताया और उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई. साथ ही, कहा कि मैं नहीं चाहता कि उनके पति मुझसे नफरत करें.

किच्चा सुदीप ने जताई यह इच्छा

एक वेबसाइट को इंटरव्यू के दौरान किच्चा सुदीप से भाषा विवाद को लेकर अजय देवगन के साथ हुई बहस को सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा कि यह मामला अब खत्म हो चुका है. यह सिर्फ नजरिए का खेल है. वहीं, उन्होंने काजोल को अपनी फेवरेट अभिनेत्री बताया. साथ ही, कहा कि मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं, लेकिन यह नहीं चाहता कि उनके पति (अजय देवगन) मुझसे नफरत करें.

काजोल के साथ करना चाहते हैं काम

उन्होंने आगे कहा, 'यह किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा नहीं है. यह सिर्फ एक उम्मीद है. कल्पना कीजिए कि मैं काजोल के साथ काम कर रहा हूं और अजय वीडियो कॉल पर हर वक्त मुझे घूरते रहें. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हर हाल में हो. वैसे अजय भी अब मेरे फेवरेट एक्टर हैं.'

भाषा के सवाल पर दिया यह जवाब

किच्चा सुदीप से पूछा गया कि क्या ट्विटर विवाद के बाद कभी अजय देवगन से उनकी बातचीत हुई? इस पर उन्होंने कहा, 'हम सभी अपनी जगह पर ठीक थे, लेकिन आखिर में हमारे पास कोई तलवार नहीं थी, जिससे हम एक-दूसरे के पीछे पड़े हों. वह सिर्फ एक डिबेट थी, जो सार्वजनिक रूप से हुई. वह किसी तरह की लड़ाई नहीं थी. जो कुछ भी हुआ और खत्म हुआ, वह तरीका काफी अच्छा था. भाषा की बात करें तो हम सभी एक ही भाषा सबसे अच्छी तरह समझ सकते हैं और वह अंग्रेजी है. अगर हमारी मुलाकात होती है तो हम एक साथ शायद ड्रिंक भी करेंगे.'

अजय पर काजोल को दी वरीयता

इंटरव्यू के दौरान किच्चा सुदीप से पूछा गया कि अगर वह अजय देवगन को कॉल कर लेते तो मसला आसानी से सुलझ सकता था. इस पर कन्नड़ अभिनेता ने जवाब दिया कि मेरे पास उनका नंबर नहीं था. अगर आपके पास है तो हम बात कर सकते हैं. उन्होंने आखिर में कहा कि मैं काजोल का नंबर हासिल करने के लिए ज्यादा उत्सुक हूं. अगर यह काम कर जाता है तो यह मेरे लिए फायदेमंद होगा.

ये भी पढ़ें: Sidharth Kiara Marriage: वरुण धवन से लेकर करण जौहर और कैटरीना तक, इन सेलेब्स ने सिद्धार्थ-कियारा को दी शादी की बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget