एक्सप्लोरर

कियारा आडवाणी vs कृति सेनन: किसके पास है ज्यादा दौलत-शोहरत? नेटवर्थ जानें

Kiara Advani vs Kriti Sanon: कृति सेनन और कियारा आडवाणी दोनों ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. इंडस्ट्री में दोनों ने खूब नाम कमाया है. आइए आपको दोनों की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.


बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं. अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती से वो लोगों का दिल जीत लेती हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आती हैं. फैंस भी इनको स्टंट करता देख दंग रह जाते हैं. इन दिनों एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और कृति सेनन मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं. कृति सेनन और कियारा आडवाणी की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. दोनों ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमा लिया है. आइए आपको बताते हैं कि दोनों एक्ट्रेसेस ने कितनी दौलत कमा ली है.

कियारा आडवाणी हाल ही में बेटी की मां बनी हैं. साथ ही उनकी फिल्म वॉर 2 रिलीज होने के लिए तैयार है. कियारा का ग्लैमरस अवतार वॉर 2 में देखने को मिल रहा है. वॉर 2 में कियारा ने अपने बिकिनी लुक से हर किसी को चौंकाकर रख दिया है. फैंस ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर से ज्यादा कियारा पर नजर लगाए बैठे हैं.

कितनी है कियारा की नेटवर्थ
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी की नेटवर्थ 40 करोड़ है. कियारा फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और इंवेस्टमेंट से तगड़ी कमाई करती हैं. वो एक इंस्टाग्राम पोस्ट से भी करोड़ों रुपये कमाती हैं. उनके पास आलीशान घर भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है. साथ ही उनके पास कई लग्जीरियस गाड़ियां भी हैं.

ये हैं कियारा की हिट फिल्में
कियारा आडवाणी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. उनकी कई फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है. इसमें 'जुग जुग जियो', 'गुड न्यूज', 'सत्यप्रेम की कथा', 'कबीर सिंह', 'भूल भुलैया 2' और 'शेरशाह' है. 'कबीर सिंह' ने कियारा आडवाणी की जिंदगी बदलकर रख दी थी. इसके बाद से उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगने लगी है.

कृति सेनन की नेटवर्थ
कृति सेनन को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं. उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. 10 साल के करियर में कृति बिजनेसवुमेन भी बन चुकी हैं. उनका एक ब्यूटी ब्रांड तो है ही साथ ही एक प्रोडक्शन हाउस भी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कृति सेनन की नेटवर्थ 82 करोड़ है. वो एक फिल्म के लिए 5-8 करोड़ चार्ज करती हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कृति मोटी कमाई करती हैं.

कृति सेनन की हिट फिल्में
 कृति के पास अभी भी फिल्मों की लाइन लगी हुई हैं. उनकी कई फिल्में आने के लिए तैयार हैं. उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट की बात करें तो इसमें 'मिमी', 'तेरी बातों में ऐसा उल्टा जिया', 'दो पत्ती', 'दिलवाले', 'हीरोपंती', 'लुका छुपी', 'हाउसफुल 4' और 'क्रू' हैं.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन vs रवि किशन: स्टारडम एक जैसा, लेकिन कमाई में जमीन-आसमान का फर्क, जानें दोनों की नेट वर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 August Movie Release: 'बंटवारा 1947' से 'आवारापन 2' तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में मचाएंगी तहलका
'बंटवारा 1947' से 'आवारापन 2' तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में मचाएंगी तहलका
ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी
ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान, रेस में कूदे ये 3 बड़े नाम
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget