एक्सप्लोरर

Sidharth-Kiara Wedding: सूट-साड़ी छोड़ पहना लोअर-टीशर्ट... शादी के बाद इतनी सिंपल दिखीं कियारा आडवाणी, देखें तस्वीरें

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: सिड-कियारा के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है. शादी के बाद ये कपल जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली है.

Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की शादी 7 फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में संपन्न हो गई है. वहीं शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल जैसलमेर के एयरपोर्ट पर तब स्पॉट हुआ जब वो दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे. एयरपोर्ट पर नई नवेली दुल्हन कियारा सूट-साड़ी छोड़ लोअर-टीशर्ट पहने एकदम कूल लुक में नजर आईं. कियारा के इस एयरपोर्ट लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

शादी के बाद लोअर-टीशर्ट में दिखीं कियारा

सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में कियारा ब्लैक लोअर-टीशर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने शादी के बाद का अपना पहला लुक भले ही काफी सिंपल रखा हो लेकिन उनकी मांग का सिंदूर और हाथों का चूड़ा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों में कियारा सिद्धार्थ का हाथ थामे हुए एयरपोर्ट के अंदर जाती दिखीं. वहीं फैंस दोनों पर खूब बरसा रहे हैं और उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं.


Sidharth-Kiara Wedding: सूट-साड़ी छोड़ पहना लोअर-टीशर्ट... शादी के बाद इतनी सिंपल दिखीं कियारा आडवाणी, देखें तस्वीरें

कपल ने शेयर की शादी की तस्वीर

वहीं इससे पहले शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने फैंस को ट्रीट देते हुए ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसमें वो शादी के जोड़े में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए थे. तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा था कि – ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई..आगे की यात्रा के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है.’


Sidharth-Kiara Wedding: सूट-साड़ी छोड़ पहना लोअर-टीशर्ट... शादी के बाद इतनी सिंपल दिखीं कियारा आडवाणी, देखें तस्वीरें

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

जैसलमेर में सात जन्म के बंधन में बंधे सिड-कियारा

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की शाही शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है. जिसके लिए कियारा 5 फरवरी को मनीष मल्होत्रा के साथ जैसलमेर पहुंची थीं. फिर शाम को सिद्धार्थ भी अपनी होने वाली दुल्हन के पास पहुंच गए थे. फिर अगले दिन यानि 6 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी और संगीत नाइट का आयोजन किया गया. जिसमें सभी ने खूब मस्ती और धमाल किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

शादी में कई सेलेब्स हुए शामिल

7 फरवरी की सुबह पहले दोनों की हल्दी की रस्म निभाई गई और फिर इस स्टार कपल ने सूर्यगढ़ की बावड़ी में फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और सात जन्म के साथी बन गए. बता दें कि कियारा की शादी में शाहिद कपूर, करण जौहर समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल हुए.  

यह भी पढ़ें-

Riteish Deshmukh House: मुंबई के पॉश एरिया में है रितेश-जेनेलिया का आलीशान बंगला, यहां देखिए घर के हर कोने की तस्वीर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget