एक्सप्लोरर

कहानी KGF कीः कन्नड़ में बनी फिल्म की चार मिनट की क्लिप ने कर दिया कमाल, यश के यकीन ने लिख डाला इतिहास

पहले केजीएफ के निर्देशक और मेकर्स केवल इसे कन्नड़ भाषा में ही रिलीज करना चाहते थे यानि इसे केवल साउथ और एक सीमित दर्शकों के लिए ही रिलीज करने की योजना थी.

कहते हैं विश्वास पत्थर को भी भगवान बना देता है. अगर विश्वास है तो फिर सब कुछ मुमकिन है. और यही विश्वास केजीएफ को लेकर अभिनेता यश को था. कुछ तो बात लगी थी उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट में. तभी तो इस फिल्म को कन्नड़ में बन जाने के बाद वो इसे हिंदी में भी रिलीज करना चाहते थे. ये उन्हीं का विश्वास था कि केजीएफ सिर्फ भाषाई फिल्म नहीं हो सकती है बल्कि ये ग्लोबली रिलीज होनी चाहिए. और उन्होंने अपने विश्वास को सच साबित करने के लिए हर वो कोशिश की जो एक उम्दा कलाकार करना चाहेगा. 

चार मिनट की क्लिप ने कर दिया कमाल 
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहले केजीएफ के निर्देशक और मेकर्स केवल इसे कन्नड़ भाषा में ही रिलीज करना चाहते थे यानि इसे केवल साउथ और एक सीमित दर्शकों के लिए ही रिलीज करने की योजना थी. लेकिन जब यश ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और इस फिल्म में काम किया तो उन्हें अंदर से विश्वास था कि इसे बड़े लेवल पर ले जाना चाहिए. सिर्फ कन्नड़ ही नहीं बल्कि साउथ की तमाम भाषाओं के अलावा इसे हिंदी में भी रिलीज करने की बात उस वक्त यश के मन में घर कर गई और उन्होंने अपनी कोशिश शुरू कर दी. यश ने इस फिल्म की चार मिनट की क्लिप तैयार करवाई जो कन्नड़ में थी और इसे लेकर वो मुंबई आ पहुंचे. 

2018 में यश अनिल थडानी की मदद से एक्सेल एंटरटेनमेंट के हेड विशाल रामचंदानी से मीटिंग फिक्स करते हैं. ये मुलाकात बस चंद मिनटों की थी जिसमें यश ने फिल्म की वो 4 मिनट की क्लिप विशाल रामचंदानी को दिखाई. क्लिप हिंदी में नहीं थी लेकिन इसे देखने के बाद ये तय हो गया कि केजीएफ इतिहास रचेगी और इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा.      

यश ने हिंदी में सुनाई थी फिल्म की वो क्लिप 
इस मुलाकात की खास बात ये थी कि फिल्म कन्नड़ में थी और यश ने विशाल राम चंदानी को खुद इसे डायलॉग दर डायलॉग हिंदी में सुनाया. इस वक्त सिनेमा के दीवाने किसी बात का जिक्र कर रहे हैं तो वो है केजीएफ चैप्टर 2 का. फिल्म रिलीज होने से पहले ही धमाल मचा चुकी थी और अब रिलीज के बाद तो मेकर्स नोट गिनने में लगे हैं. फिल्म चार दिनों में ही बंपर कमाई कर चुकी है.

ये भी पढ़ेंः ऐश्वर्या राय ने आखिर क्यों ठुकरा दिया था कुछ कुछ होता है का ऑफर, ऐक्ट्रेस ने खुद बताई थी पीछे की वजह
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget