एक्सप्लोरर

KGF 2 की कामयाबी के पीछे यश का है बड़ा हाथ, जानें कैसे उन्होंने रचा ये बड़ा इतिहास

केजीएफ 2 अब तक 29 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है लेकिन ये आंकड़ा कुछ भी नहीं. असली चीज जो यश ने तोड़ी है वो ये भ्रम कि कोई काम मुश्किल होता है.

केजीएफ चैप्टर 2...वो फिल्म जो कामयाबी की ऐसी कहानी लिख रही है कि इससे पहले ऐसा कमाल बॉक्स ऑफिस पर दिखा ही नहीं. फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है. इतने रिकॉर्ड बना रही है कि अब रिकॉर्ड शब्द भी छोटा लगने लगा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रॉकिंग स्टार यश की वजह से कैसे केजीएफ बनी. यश इस फिल्म के सिर्फ एक्टर नहीं हैं. इस फिल्म की आत्मा हैं. इस फिल्म के वो सूत्रधार हैं जो अगर नहीं होते तो केजीएफ नाम का तूफान शायद उठता ही नहीं.

एक वक्त था जब यश ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म Kallara Santhe को प्रमोट करने के लिए ऑटो चलाया था. उस वक्त यश को कोई ठीक से नहीं जानता था. किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यश नाम का ये तूफान हिंदुस्तान का सबसे बड़ा स्टार बन जाएगा और सिर्फ स्टार या सुपरस्टार नहीं एक Phenomenon बन जाएगा.

केजीएफ के इतना बड़ा ब्रांड बनने के पीछे यश का ही हाथ है. यश ही चाहते थे कि इसे एक पैन इंडिया फिल्म बनाया जाएगा. यश ही चाहते थे कि इसे देश भर के लोग देखें. दुनियाभर के लोग देखें. ये फिल्म सिर्फ कर्नाटक तक सीमित ना रहे और ये बात फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने खुद कई बार कही. 

यश इस फिल्म का चेहरा हैं..हीरो हैं..लेकिन पर्दे के पीछे भी उनका काफी बड़ा रोल रहा है..यश ने केजीएफ 2 के डायलॉग भी लिखे...प्रोड्यूसर कार्तिक गौड़ा ने यश के सामने ये बात एबीपी लाइव को दिए इंटरव्यू में कही थी. हालांकि उस वक्त भी यश ने क्रेडिट लेने से मना कर दिया था. 

केजीएफ जब बन रही थी. दो दिन की ही शूटिंग हुई थी उसी वक्त ये फैसला ले लिया गया था कि ये फिल्म दो हिस्सों में बनेगी. दूसरे पार्ट को आने में करीब 3 साल का वक्त लगा और इन तीन सालों में काफी कुछ बदल गया. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री बदल गई. इसे यश से पहले और बाद के दौर में बांटा जा सकता है. साल 2018 मे यश केजीएफ 1 की एक 4 मिनट की शो रील लेकर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थठानी के ऑफिस गए थे. अनिल थठानी की पत्नी रवीना टंडन अब केजीएफ 2 का हिस्सा हैं.

उस वक्त फिल्म कन्नड़ में थी और उस वक्त उन्हें भले वो भाषा नहीं आती थी, लेकिन इस 4 मिनट की शो रील ने उन्हें काफी प्रभावित किया. बाद में यश चार घंटे की फिल्म केजीएफ का एक कट लेकर लेकर और एक एक लाइन को ट्रांसलेट करके बताया. यश के इसी जज्बे को देखकर उस वक्त हिंदी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर इस फिल्म से जुड़े.. एक्सेल एंटरटेनमेंट (EXCEL EXTERTAINMENT) इससे जुड़ा.

2018 में हिंदी बेल्ट में तमिल और तेलुगू सिनेमा के बारे में तो सबको पता था, लेकिन कन्नड़ फिल्मों के बारे में ज्यादा नहीं पता था..इसलिए गली गली नाम का गाना बनाया गया. उस वक्त केजीएफ 1 को यू ट्यूबर्स की मदद से प्रमोट किया गया था. पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया और फिर से तो ये फिल्म एक बवाल बन गई. केजीएफ की कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय यश को जाता है. अगर वो चार घंटे की फिल्म की एक एक लाइन उस वक्त डिस्ट्रीब्यूटर्स को ना समझाते तो शायद ये फिल्म इतनी बड़ी हो ही नहीं पाती. हिंदी में आ ही नहीं पाती. 

फिल्म से जुड़े तमाम लोगों ने अलग अलग इंटरव्यूज में इस बात खुलासा किया कि अगर यश के पास वो विजन नहीं होता तो केजीएफ 2 एक PHENOMENON ना बनती...आज ना सिर्फ केजीएफ 2 एक PHENOMENON बन गई है, बल्कि यश भी एक PHENOMENON बन गए हैं. हर कोई उनसे जुड़ना चाहता है. उनके बार में जानना चाहता है. उन्हें सुनना चाहता है. उनका इंटरव्यू करना चाहता है. यश जैसे सितारों ने नॉर्थ-साउथ का फर्क खत्म कर दिया है और इस पूरी इंडस्ट्री को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बना दिया है. 

केजीएफ 2 अब तक 29 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है लेकिन ये आंकड़ा कुछ भी नहीं. असली चीज जो यश ने तोड़ी है वो ये भ्रम कि कोई काम मुश्किल होता है. अगर विजन हो तो सब कुछ किया जा सकता है और आज यश इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन गए हैं.

सामंथा से तलाक के महज कुछ ही महीनों बाद क्या दोबारा शादी करने वाले हैं नागा चैतन्य, ऐसी है तैयारी !

दिव्यांश-मनुराज के हाथ लगी इंडियाज गॉट टैलेंट की ट्रॉफी, इनाम में मिले लाखों रुपये और कार

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'सिर्फ एक ही किंग है...' शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, किंग नए पोस्टर पर लुटाया प्यार
शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, 'किंग' के नए पोस्टर पर लुटाया प्यार
'दृश्यम 3' वर्सेस 'दृश्यम 2': सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
'दृश्यम 3' वर्सेस 'दृश्यम 2': सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget