एक्सप्लोरर

KGF 2 Box Office Records: यश की फिल्म ने चार दिन में तोड़े ये 29 रिकॉर्ड, कलेक्शन जान हैरान रह जाएंगे

KGF 2 Box Office: पहले दिन फिल्म ने 53.95 करोड़ तो दूसरे दिन 46.79 करोड़, तीसरे दिन यानी शनिवार को 42.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया तो वहीं संडे को फिल्म ने 50 करोड़ 35 लाख का कलेक्शन किया.

बॉक्स ऑफिस का पर रॉकी भाई का हथोड़ा ताबड़तोड़ चल रहा है. रिलीज के पहले से केजीएफ-2 को लेकर शुरू हुआ बज और बढ़ता ही जा रहा है. इस बज के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म लगातार बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है. केजीएफ 2 ने अब तक 29 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

हिंदी वर्ज़न के रिकॉर्ड

हिंदी बेल्ट में बेस्ट ओपनिंग

हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड वीकेंड कलेक्शन

हिंदी बेल्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन

हिंदी बेल्ट में दूसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

हिंदी बेल्ट में संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन

हिंदी बेल्ट में चार दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन

कर्नाटक में बनाए ये रिकॉर्ड

कर्नाटक की सबसे बड़ी ओपनर

कर्नाटक में रिकॉर्ड ओपनिंग वीकेंड

कर्नाटक में दूसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

कर्नाटक में तीसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

कर्नाटक में चौथे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

कर्नाटक में संडे को सबसे ज्यादा कलेक्शन

कर्नाटक में एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन

केरल में भी सबसे आगे

केरल में सबसे बड़ी ओपनर

केरल में रिकॉर्ड ओपनिंग वीकेंड

केरल में दूसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

केरल में तीसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

केरल में चौथे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन

सबसे बड़ी ओपनिंग वाली नॉन टॉलीवुड फिल्म

एक नॉन टॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा वीकेंड

एक नॉन टॉलीवुड फिल्म के लिए दूसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

एक नॉन टॉलीवुड फिल्म के लिए तीसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

एक नॉन टॉलीवुड फिल्म के लिए चौथे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन

एक नॉन टॉलीवुड फिल्म के लिए किसी भी सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन

एक नॉन टॉलीवुड फिल्म के लिए संडे को सबसे ज्यादा कलेक्शन

Imax पर वीकेंड में संडे को सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली नॉन टॉलीवुड फिल्म

कर्नाटक की अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म
 

इस तरह के कई रिकॉर्ड इस फिल्म ने बनाए हैं, लेकिन ये फिल्म एक रिकॉर्ड लोगों के दिलो में बना रही है. लोगों को पसंद आने का रिकॉर्ड और वो रिकॉर्ड सबसे बड़ा है. साउथ और नॉर्थ दोनों ही बेल्ट में फिल्म कमाल कर रही है. 4 दिन में फिल्म ने दुनियाभर में 540 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सिर्फ हिन्दी वर्जन ने ही अब तक 193 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

पहले दिन फिल्म ने 53.95 करोड़ तो दूसरे दिन 46.79 करोड़, तीसरे दिन यानी शनिवार को 42.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया तो वहीं संडे को फिल्म ने 50 करोड़ 35 लाख का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड पर 193 करोड़ 99 लाख का कारोबार कर लिया है. दरअसल फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बढ़ता ही जा रहा है.

वहीं फिल्म को 4 दिन के लॉन्ग वीकेंड का भी फायदा हुआ है. कोविड के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने के कारण भी फिल्म की कमाई आसमान छू रही है. उम्मीद यही की जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड्स बना सकती है. नए ट्रेंड सेट कर सकती है.

सामंथा से तलाक के महज कुछ ही महीनों बाद क्या दोबारा शादी करने वाले हैं नागा चैतन्य, ऐसी है तैयारी !

दिव्यांश-मनुराज के हाथ लगी इंडियाज गॉट टैलेंट की ट्रॉफी, इनाम में मिले लाखों रुपये और कार

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने 'धमाल 4' की कर दी छुट्टी! 'अल्फा' से 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, जानें 'धमाल 4' से 'वेलकम टू द जंगल' तक का हाल
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज
55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget