एक्सप्लोरर

कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से शादी के लिए बेले कई पापड़, इंटरफेथ मैरिज नहीं थी आसान

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपने धर्म से बाहर शादी की थी, जिसके लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. अब उन्होंने अपनी 15 साल की डेटिंग लाइफ और शादी के बारे में बात की है.

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 15 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से 2024 में शादी कर ली थी. लेकिन उनके लिए घरवालों को इस शादी के लिए मनाना आसान नहीं था क्योंकि एंटनी क्रिस्चियन हैं और वो हिंदु.

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें डायरी लिखना बहुत पसंद था और उनके रिलेशनशिप और पार्टनर से जुड़ी बहुत सारी बातें अपनी डायरी में लिखती थीं. लेकिन एक दिन ये डायरी उनकी मां के हाथ लग गई. इस तरह उनकी मां को उनके रिश्ते के बारे में पता चला. कीर्ति ने बताया कि उन्होंने इस वजह से डायरी लिखना भी छोड़ दिया था.

स्कूल के बाद ही रिलेशनशिप में आ गईं थीं कीर्ति

कीर्ति सुरेश ने हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में बताया कि वो लंबे समय से एंटनी के साथ रिलेशनशिप में है. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने पति को बहुत पहले डेट करना शुरू कर दिया था. सच बताऊं तो, मैंने 12वीं क्लास पूरी करने के ठीक बाद उन्हें डेट करना शुरू कर दिया था. जब मैं कॉलेज में थी, तो मेरी मां ने मेरी डायरी पढ़ी. उसमें हमारे रिश्ते के बारे में सब कुछ था. मां का कहना था – मैं मां हूं  मैं तुम्हारी डायरी पढ़ सकती हूं. सबसे बुरी बात यह है कि उसके बाद मैंने डायरी लिखना बिल्कुल बंद कर दिया. मुझे लिखना बहुत पसंद था, लेकिन मुझे यह भी नहीं पता कि अब वह डायरी कहां है. काश वो मुझे वापस मिल जाती. लेकिन मुझे लगता है कि मेरी मां ने उसे जला दिया था.’

कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से शादी के लिए बेले कई पापड़, इंटरफेथ मैरिज नहीं थी आसान

परिवार को मनाने में आईं बहुत मुश्किलें

कीर्ति ने बताया कि उनकी शादी के लिए उन्हें घरवालों को मनाने में वक्त लगा था. उन्होंने कहा, ‘हम दिसंबर 2009 में मिले थे और जनवरी 2010 में एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया. 2024 में हमने शादी कर ली. वो क्रिस्चियन है तो इसलिए मुझे घर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मुझे अपने परिवार को कंविंस करने में वक्त लगा. उसने मुझे तब से देखा है जब मैं एक्टर भी नहीं बनी थी, ये सबसे अच्छी बात है. हम साथ-साथ ही बड़े हुए हैं.’

कीर्ति सुरेश का वर्क फ्रंट

कीर्ति की हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों में ‘अक्का’ और ‘डोरोथी’ शामिल है. उनकी एक और फिल्म सत्यवान सावित्री भी 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. इसके अलावा वह जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ राउडी जनार्दन में दिखने वाली हैं. इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्मों में रफ्तार भी शामिल है, जिसमें वो राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.

हिमांशी चौधरी एबीपी लाइव में कार्यरत हैं और मुख्य रूप से डेटा जर्नलिज्म, चुनाव व राजनीतिक विश्लेषण के इंफोग्राफिक्स और एंटरटेनमेंट स्टोरीज के विजुअल प्रेजेंटेशन पर काम करती हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएट हिमांशी को रिसर्च, डेटा विजुअलाइजेशन और मल्टीमीडिया प्रोडक्शन का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी पर रिलीज हो गई राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है', जाने-कब और कहां देखें?
ओटीटी पर रिलीज हो गई राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है', जाने-कब और कहां देखें?
Ramayana Movie LIVE: 'रामायण' में रणबीर-यश की एक्टिंग की हुई तारीफ, पार्ट 2 की रिलीज की जानकारी भी आई सामने
LIVE: 'रामायण' ने जीता लोगों का दिल, रणबीर की एक्टिंग की हुई तारीफ
'रामायण' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तोड़ डाले इन 11 फिल्मों के रिकॉर्ड
'रामायण' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तोड़ डाले इन 11 फिल्मों के रिकॉर्ड
Ramayana Box Office Day 1 Live Updates: बंपर ओपनिंग करेगी 'रामायण', 2 बजे तक 22 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: बंपर ओपनिंग करेगी 'रामायण', 2 बजे तक 22 करोड़ के पार हुई कमाई
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget