एक्सप्लोरर

KBC 14 में आए कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को दिया होटल में नौकरी का ऑफर, बिग बी की हुई बोलती बंद

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में इस बार मजेदार कंटेस्टेंट आ रहे हैं. अगले एपिसोड में होटल मैनेजमेंट के डीन हॉट सीट पर विराजमान होंगे.

Kaun Banega Crorepati 14: टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati Season 14) शुरू हो चुका है. इस बार शो में काफी दिलचस्प कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं. इस बार शो में अलग-अलग फील्ड से कंटेस्टेंट ईनाम की राशि जीतने पहुंच रहे हैं. ऐसे में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी कई बार कंटेस्टेंट्स के सामने सहमे हुए नजर आ रहे हैं. शो के अगले एपिसोड में आए खिलाड़ी ने तो बॉलीवुड के मेगास्टार को होटल में नौकरी का ऑफर तक दे दिया है. केबीसी का लेटेस्ट प्रोमो काफी मजेदार है.

कौन बनेगा करोड़पति शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, इस वीडियो को देख फैंस सोशल मीडिया पर काफी चर्चा कर रहे हैं. दरअसल, केबीसी 14 के अगले एपिसोड में आए खिलाड़ी ने अमिताभ बच्चन का ही इंटरव्यू ले लिया है. शो होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी इस खिलाड़ी को देख हैरान हो गए. 

केबीसी के अगले एपिसोड (KBC 14 Latest Promo) में होटल मैनेजमेंट कॉलेज के डीन नाचते-गाते शो में एंट्री लेते हैं. होटल मालिक और होटल मैनेजमेंट के शिक्षक के तौर पर वह इस शो में शामिल होंगे. केबीसी में करोड़ों जीतने आए इस कंटेस्टेंट ने हॉट सीट पर बैठते ही अमिताभ बच्चन को जॉब ऑफर दे दिया. प्रोमो में पहले तो बिग बी घबराए हुए दिखते हैं. ऐसा लगता है जैसे नौकरी मिलने की बात पर उनकी बोलती बंद है. शो के प्रोमो में कंटेस्टेंट बिग बी से सवाल पूछते दिखते हैं, "सर एक होटल की नौकरी है, अगर कोई गेस्ट आपके सामने सारा सामान चोरी करके लेकर जा रहा है तो आप क्या करेंगे?"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इस सवाल पर शो में अमिताभ बच्चन के अंदर छिपा सबसे बड़ा चोर सामने आ जाता है. वह कहते हैं, "भाई जो भी सामान है तकिया, चादर, चिमटा सब आपस में बांट लेते हैं." अमिताभ बच्चन के इस जवाब को सुनकर सारे दर्शक ठहाके मारकर हंसने लगते हैं. 

इसके बाद अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट के लिए तालियां बजाते हैं और बोलते हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हैं. ज्यादातर लोग केबीसी के एपिसोड का आनंद ले रहे हैं. पिछली बार शो में ऐश्वर्या नाम की एक खिलाड़ी ने भी बिग बी से काफी मजदार सवाल पूछे थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 9.30 बजे तक 47 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget