एक्सप्लोरर

प्रियंका के बाद कैटरीना को मिली 'भारत', कहा- फिल्म की स्क्रिप्ट कमाल की है

सलमान खान स्टारर मेगा बजट फिल्म 'भारत' को प्रियंका चोपड़ा ने शूट शुरू करने से कुछ दिन पहले ही छोड़ दिया और इसके पीछे की वजहों को लेकर तमाम तरह की सुर्खियां बनीं. ऐसे में उन्हें कौन रिप्लेस करेगा, इसकी अटकलें भी जोर-शोर से लगायी जा रही थीं.

मुम्बई : सलमान खान स्टारर मेगा बजट फिल्म 'भारत' को प्रियंका चोपड़ा ने शूट शुरू करने से कुछ दिन पहले ही छोड़ दिया और इसके पीछे की वजहों को लेकर तमाम तरह की सुर्खियां बनीं. ऐसे में उन्हें कौन रिप्लेस करेगा, इसकी अटकलें भी जोर-शोर से लगायी जा रही थीं. फ्रंट रनर के तौर पर कैटरीना कैफ का नाम बार बार सामने आ रहा था. हुआ भी कुछ ऐसा ही. फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास‌ जफर ने फिल्म में सलमान खान के अपोज़िट कैटरीना कैफ को लेने का ऐलान कर दिया और इस तरह प्रियंका को कैटरीना द्वारा रिप्लेस किये जाने की अटकलें सही साबित हुईं. इस बीच, मंगलवार को मुम्बई में हुए 'वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018' में अवॉर्ड 'फिट्सपिरेशन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड लेने पहुंचीं कैटरीना ने 'भारत' का हिस्सा बनने और प्रियंका को रिप्लेस करने को लेकर पहली बार मीडिया से बात की और फिल्म से जुड़ने को‌ लेकर अपनी खुशी जाहिर की. प्रियंका के बाद कैटरीना को मिली 'भारत', कहा- फिल्म की स्क्रिप्ट कमाल की है कैटरीना ने कहा, "अली अब्बास जफर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. हमने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और टाइगर जिंदा है (सीरीज) में साथ काम किया था. सभी फिल्में काफी कामयाब रहीं और इन फिल्मों की कामयाबी‌ से ज़्यादा इन फिल्मों में काम करने के अनुभवों को मैंने काफी एंजॉय किया." कैटरीना ने आगे बताया " अली अब्बास जफर ने मुझे कॉल किया और कहा, 'गोल्डफिश (वो मुझे गोल्डफिश नाम से बुलाते हैं), इस स्क्रिप्ट को पढ़कर बस अपनी राय बताना.' मुझे लगा कि ये स्क्रिप्ट कमाल की है. मैं इस टीम से जुड़कर काफी उत्साहित हूं." जब कैटरीना से पूछा गया कि क्या किसी और की जगह लिये जाने को‌ लेकर उनके मन में किसी तरह की कोई झिझक या आशंका तो नहीं थी? इस पर कैटरीना ने कहा, "मैं हमेशा से ही स्क्रिप्ट्स और अपने‌ किरदार के आधार पर ही फिल्में चुनती आई हूं. ऐसे में मैंं इस फिल्म से जुड़कर काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं. मैं जो किरदार निभाने जा रही हूं, उससे मुझे बेहद लगाव सा हो गया है. याद दिला दें कि फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पटानी, तब्बू, नूरा फतेही, सुनील ग्रोवर जैसे कई और सितारे भी नज़र आयेंगे. कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रिमेक 'भारत' 2019 में दिसंबर में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget