हमेशा शांत और मुस्कुराती Katrina Kaif ने पैपराजी पर उतारा गुस्सा, कहा-'कैमरा नीचे करो वरना'
Katrina Kaif Angry: कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं.

Katrina Kaif Lashes Out At Paparazzi: पैपराजी ग्लैमर की गलियों के वो फोटोग्राफर हैं, जिनके जासूस कैमरे की आंखों से सेलेब्स का बचना नामुमकिन-सा होता है. इनके कैमरे का फोकस सेलेब्स के घर, जिम, शॉपिंग, पार्टी और हॉलिडे डेस्टिनेशन, एयरपोर्ट जैसी जगहों पर होता है. ऐसे में कभी उन्हें सेलेब्स की वाहवाही मिलती है तो कभी ताने. कई सेलेब्स हाल ही में कुछ ऐसा ही वाक्या दरपेश आया है कैटरीना कैफ के साथ.
पैपराजी पर भड़कीं कैटरीना
जी हां, हमेशा शांत रहने वाली कैटरीना कैफ के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वह अपना गुस्सा जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाईं. हाल ही में वह एक्सरसाइज के लिए जिम पहुंची थीं. इस दौरान वह जैसे ही अपनी कार से नीचे उतरने लगीं, पैप्स उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे. कार का गेट खुलते ही जिस तरह कैमरे उनके सामने आए, कैटरीना को यह रास नहीं आया और उन्होंने गुस्से में कहा, 'आप लोग कैमरा नीचे रखो, हम लोग यहां एक्सरसाइज करने आए हैं. अगर आप लोग ऐसा करेंगे ना...नीचे रखो'.
इसके बाद एक्ट्रेस पैप्स को कुछ समझाती हुई देख गई हैं. वहीं सभी पैपराजी ने कैटरीना की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उनकी बात मानी और उनसे माफी भी मांगी. बताते चलें कि कैटरीना कैफ हर बार कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज करती हैं. ज्यादातर समय पर वह शांत और मुस्कुराती हुई ही नजर आई हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में वह फिल्म 'फोन भूत' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वैसे शादी के बाद से एक्ट्रेस अपनी फिल्म के लिए कम बल्कि प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर ज्यादा चर्चा में रही हैं.
यह भी पढ़ें- Cirkus: क्रिसमस पर धमाल करेगी रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म, इस दिन आ रहा है ट्रेलर






















