एक्सप्लोरर

Merry Christmas Box Office Collection: क्या कैटरीना कैफ की फिल्म की पहले दिन की कमाई इतनी कम हो सकती है? जानिए उनकी पुरानी फिल्मों का कलेक्शन

Merry Christmas Box Office Collection: कैटरीना कैफ की कई फिल्मों ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रुपये बरसाए हैं. वहीं 'मैरी क्रिसमस' की बात करें, तो वो उन फिल्मों की कमाई के पास भी नहीं पहुंच पा रही.

Merry Christmas Box Office Collection: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' थिएटर में 12 जनवरी को दस्तक देने वाली है. सही मायने में कहा जाए तो ये साल की पहली बड़ी फिल्म है, जिसमें दो बड़े स्टार्स कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं.

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की पहले दिन की कमाई से जुड़े जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक ये फिल्म पहले दिन 1.5 से 2 करोड़ की कमाई कर सकती है. ये आंकड़े आउटलुक ने ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के हवाले से दिए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

एडवांस बुकिंग के हिसाब से आंकड़े हैं कमजोर

अब इतनी बड़ी स्टारकास्ट है, तो उस हिसाब से इस फिल्म की पहले दिन की कमाई से जुड़े जो आंकड़े सामने आए हैं. वो कमाई के मामले में कैटरीना कैफ की ही पुरानी फिल्मों से कम हैं. हालांकि, फिल्म का बज है और फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैटरीना कैफ इससे पहले रिलीज हुई किस फिल्म ने कितनी कमाई की थी. और उस हिसाब से एडवांस बुकिंग के हालिया आंकड़े उसके सामने कहां ठहरते हैं.

सीक्वेंस के हिसाब से मैरी क्रिसमस से पहले रिलीज हुई किस फिल्म ने की थी कितनी कमाई?

नीचे दिए गए आंकड़े बॉलीवुड हंगामा से लिए गए हैं.

फिल्म पहले दिन की कमाई (करोड़ में) टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ में)
टाइगर 3 44.50 285.52
फोन भूत 2.05 14.01
सूर्यवंशी 26.29 196
भारत 42.30 211.07
जीरो 19.35 90.28
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 52.25 151.19
टाइगर जिंदा है 34.10 339.16
जग्गा जासूस 8.57 54.17
बार बार देखो 6.81 31.24

अब अगर 'मैरी क्रिसमस' से पहले रिलीज हुई इन 9 फिल्मों की पहले दिन की कमाई पर नजर डालें तो उसे देखकर यही लगता है कि अगर ट्रेड एनालिस्ट ने 'मैरी क्रिसमस' की पहले दिन की कमाई को लेकर जो अंदाजा लगाया है. वो उनकी पहले रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले काफी कम है. अगर ये अंदाजा सही बैठता है तो ये फिल्म कैटरीना की आखिरी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म 'फोन भूत' के आंकड़ों को भी नहीं छू पा रही है.

किसी बड़ी फिल्म की रिलीज न होने का मिल सकता है वीकेंड में फायदा

हालांकि, फिल्म के साथ कोई बहुत बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. सिर्फ 'हनुमान' ही है जो इस फिल्म के साथ सिनेमाहॉलों में लगी रहेगी. इसका फायदा वीकेंड पर सीधे-सीधे 'मैरी क्रिसमस' को हो सकता है. गिरीश जौहर के मुताबिक, फिल्म की खासियत कैटरीना और विजय की जोड़ी है. इसके अलावा, श्रीराम राघवन जैसे डायरेक्टर ने इसे डायरेक्ट किया है. जिनकी अपनी एक फैन फॉलोविंग है. इसलिए, अगर फिल्म अच्छी होती है, तो बेशक पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म बहुत अच्छा करती न दिख रही हो, लेकिन फिल्म की टोटल इनकम पर इसका सकारात्मक असर पड़ सकता है.

और पढ़ें: Echo Review in Hindi: DC जैसी डार्क है मार्वल की ये सीरीज, बच्चों के साथ न ही देखें तो बेहतर, जानें कैसी है एक्शन से भरपूर 'एको'

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget