एक्सप्लोरर

Kartik Aryan ने विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉडीगार्ड के साथ किया मजाक, वायरल हो रहा वीडियो

Kartik Aryan Viral Video: कार्तिक आर्यन इन दिनों उनकी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं. अब हाल ही में उनकी मस्ती की एक वीडियो सामने आई है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है.

Kartik Aryan Viral Video: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सत्यप्रेम की कथा की सक्सेस सेलिब्रेट कर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. हालांकि, प्रमोशन से इतर कार्तिक की एक रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो पैपराजी के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं.

मस्ती भरे अंदाज में नजर आए कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो में कार्तिक एक बिल्डिंग में जाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान पैपराजी फैसल भाई का नाम चिल्लाने लगते हैं. वो सभी 'वाओ' कहते नजर आ रहे हैं. इसके बाद कार्तिक भी उनकी मस्ती में शामिल हो जाते हैं और बोलते हैं 'फैसल भाई ने वाओ नहीं दिखाया, वाओ दिखाओ, अरे शर्मा गए.' बता दें पहले फैसल विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड रह चुके हैं.

कार्तिक की ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर रही अच्छा परफॉर्म
बता दें कि एक्टर ने 2011 में रोमांटिक कॉमेडी प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साल 2015 में आई सीक्वल प्यार का पंचनामा 2 में भी कार्तिक नजर आए थे. वहीं कार्तिक की लेटेस्ट थिएट्रिकल रिलीज ‘सत्यप्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और इसने अपने पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई है. इसी के साथ ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छी खासी कमाई कर रही है.

कार्तिक आर्यन ने खरीदा करोड़ों का अपार्टमेंट
कार्तिक आर्यन ने जुहू में प्रेसीडेंसी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में अपने लिए एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने ये अपार्टमेंट 17.50 करोड़ रुपये की भारी रकम देकर अपने नाम किया है. फ्लैट का एरिया 1916 स्कवायर फुट है और ये सोसायटी में सिद्धि विनायक बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर स्थित है. कार्तिक की मां माला तिवारी भी इसी बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर रहती हैं और उन्होंने 30 जून को अपने बेटे की ओर से लेनदेन किया था. एक्टर ने स्टांप ड्यूटी के रूप में 1.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. उनके लक्जरी अपार्टमेंट में दो कारों के लिए पार्किंग की जगह है.

यह भी पढ़ें: 538वीं फिल्म करने जा रहे Anupam Kher, पहले लुक की पिक्चर्स शेयर करते हुए लिखा ये खास नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget