एक्सप्लोरर

एक साल तक नहीं चखा इस चीज का स्वाद, नॉन-वेज से भी रहे दूर... 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन ने ऐसे किया ट्रांसफॉर्मेंशन

Kartik Aaryan Transformation: 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन हैरान करने वाला है. एक्टर के ट्रेनर त्रिदेव पांडे ने उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट बताया है.

Kartik Aaryan Transformation For Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें एक्टर का लुक देखकर सभी की आंखें खुली की खुली रही गई हैं. कार्तिक आर्यन का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन हैरान करने वाला है जिसे लेकर अब उनके ट्रेनर ने बात की है और बताया है कि एक्टर ने ये बॉडी कैसे बनाई है.

मिड डे से बात करते हुए कार्तिक आर्यन के ट्रेनर त्रिदेव पांडे ने कहा- 'जब हमने ट्रेनिंग शुरू की थी, तब कार्तिक ने फ्रेडी की शूटिंग पूरी ही की थी और उनका वजन 90 किलो था. हमने पहले दिन अपना फिटनेस एनालिसिस किया और वह एक भी फुल-रेंज पुश-अप नहीं कर सका. वह पुल-अप भी नहीं कर सका. त्रिदेव पांडे ने कार्तिक आर्यन के डाइट प्लान का भी खुलासा किया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tridev Pandey (@tridevpandey)

डाइट प्लान पर किया काम
ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में त्रिदेव ने कहा- 'हमारे पास उनके लिए एक वीकली डाइट प्लान थी, हम उनके मील के साथ बहुत ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते थे, क्योंकि फ्रेडी के बाद उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था और उन्होंने सत्यप्रेम की शूटिंग शुरू की और तब चंदू की शूटिंग भी शुरू होने वाली थी. इसलिए काम शुरू करने के लिए एक एथलीट को सही से आराम करने का वक्त नहीं मिल सका.'

बिना नॉन वेज खाए किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन
कार्तिक आर्यन के फिटनेस ट्रेनर ने आगे कहा- 'कार्तिक एक एगेटेरियन है और ऐसे कई लोग थे जो सजेशन दे रहे थे कि वह नॉन-वेज खाना शुरू कर दें. लेकिन उन्होंने सिर्फ मेरी सलाह मानी. क्योंकि मैं खुद शाकाहारी हूं तो मुझे पता था कि नॉन-वेज खाना खाए बिना बॉडी कैसे बनाई जाती है और वह वाकई में मेरे आर्ट की वो तारीफ करते हैं. उन्होंने मुझसे सिर्फ इतना पूछा कि ऐसे बॉडी बन जाएगी ना और मैंने कहा हां बिल्कुल.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tridev Pandey (@tridevpandey)

एक साल बाद चखा इस चीज का स्वाद
बता दें कि इससे पहले 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी होने के बाद कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक साल बाद चीनी का स्वाद चखा है. उन्होंने सेट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे रसमलाई खाते दिखाई दे रहे थे. इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'इस रसमलाई का स्वाद जीत जैसा है. आखिरकार एक साल बाद चीनी खा रहा हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

14 जून को रिलीज होगी 'चंदू चैंपियन'
'चंदू चैंपियन' की बात करें तो फिल्म नेशनल लेवल के बॉक्सर और भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है. फिल्म में कार्तिक मुरलीकांत का ही किरदार निभाने वाले हैं. 'चंदू चैंपियन' इसी साल 14 जून को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: वोटिंग मैनेजमेंट पर भड़कीं गौहर खान तो फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सुनाई खरी-खोटी, बोले- 'होमवर्क करके जाना था'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget