एक्सप्लोरर

पुलिसवाले की आवाज़ पर फिदा हुए कार्तिक आर्यन, वीडियो शेयर कर कहा- आप लोग हर बार दिल जीत लेते हो

इससे पहले रजत राथौड़ ने 'केसरी' फिल्म का गाना 'तेरी मिट्टी' गाया था. जो काफी वायरल हुआ था. रजत के उस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर अक्षय कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर जमकर उनकी आवाज़ की तारीफ की थी.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल रजत राथौड़ एक बार फिर इंटरनेट पर छाए हुए हैं. अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रजत का गाया एक गाना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और जमकर उनकी तारीफ की है. वीडियो में रजत, कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टिटू की स्वीटी' का खूबसूरत गाना 'तेरा यार हूं मैं' गाते नज़र आ रहे हैं.

इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, "रॉकस्टार पुलिस मैन. आप लोग हर बार दिल जीत लेते हो." कार्तिक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिन में ही रजत के इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हज़ारों लोग कॉन्स्टेबल रजत की आवाज़ की तारीफ कर रहे हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले रजत राथौड़ ने 'केसरी' फिल्म का गाना 'तेरी मिट्टी' गाया था. जो काफी वायरल हुआ था. रजत के उस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर अक्षय कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर जमकर उनकी आवाज़ की तारीफ की थी. गौरतलब है कि रजत पुलिसवाले होने के साथ साथ संगीत में भी दिलचस्पी रखते हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी खूबसूरत आवाज में गाए गए गानों से भरा पड़ा है.

कार्तिक आर्यन के फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'लव आज कल 2' में नज़र आए थे. इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान दिखाई दी थीं. कार्तिक की अगली फिल्मों में 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' है. लॉकडाउन की वजह से दोनों फिल्मों की शूटिंग रुक गई थी. हालांकि अब शूटिंग की इजाज़त मिल गई है, ऐसे में उम्मीद है कि जल्द फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget