एक्सप्लोरर

किसी भी हाल में 'पद्मावत' को नहीं होने देंगे रिलीज: करणी सेना

श्री राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने अब कहा कि वह 'किसी भी कीमत पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज नहीं होने देंगे'.

ऩई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है करणी सेना का विरोध उनका ही बढ़ता जा रहा है. श्री राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने अब कहा कि वह 'किसी भी कीमत पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज नहीं होने देंगे'. साथ ही चेताया है कि अगर सिनेमाघर 25 जनवरी को फिल्म को प्रदर्शित करते हैं तो इसका नतीजा लोगों के 'भीषण आक्रोश' के रूप में सामने आएगा.

उन्होंने अन्य राज्य सरकारों से भी आग्रह किया कि अगर वे फिल्म पर प्रतिबंध चाहते हैं तो साथ में आकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करें. कलवी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम किसी कीमत पर फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे. सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकारों को फिल्म की रिलीज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, हमें नहीं."

#Pdmaavat विवाद : सीएम खट्टर ने दी सिनेमा घर मालिकों को फिल्म न दिखाने की सलाह

उन्होंने कहा, "एक बार अगर फिल्म रिलीज हो गई, तो लोगों का आक्रोश भीषण होगा और इसकी जो कीमत होगी उसके लिए सिनेमाघर जिम्मेदार होंगे." कलवी ने कहा, "मैं अन्य राज्य सरकारों से, जिन्होंने इससे पहले फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, आगे आकर इसकी रिलीज रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का आग्रह करता हूं."

सर्वोच्च न्यायालय मंगलवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. कलवी ने यह टिप्पणी उसी संदर्भ में की. दोनों राज्यों के वकीलों ने अदालत के 18 जनवरी के फैसले के संदर्भ में संशोधन/स्पष्टीकरण की मांग करते हुए मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया है. अदालत ने अपने फैसले में राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्यों में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना/आदेश पर रोक लगा दी थी.

Padmaavat row: चित्तौड़गढ़ किले से महिलाओं ने निकाला चेतावनी मार्च, दी जौहर की धमकी

अदालत ने निर्देश दिया था कि कोई भी राज्य सरकार ऐसा कोई आदेश नहीं जारी करेगी जो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की 25 जनवरी की रिलीज में रोड़ा अटकाए. राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारों ने सिनेमेटोग्राफ एक्ट की सहायता लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसके तहत राज्य में कानून-व्यवस्था के आधार पर फिल्म की रिलीज रोकी जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer Release: भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? आ गई सारी डिटेल
भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? जानें- यहां
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget