एक्सप्लोरर

फिल्मों के रीमेक को Karan Johar ने बताया बॉलीवुड की बर्बादी का कारण, खुद को भी ठहराया दोषी

Karan Johar On Remake Films: बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का काफी चलन है, जिसके वजह से दर्शकों का इंट्रेस्ट भी गायब हो रहा है. अब फिल्ममेकर करण जौहर ने इसपर बात करते हुए खुद को दोषी करार दिया है.

Karan Johar Criticised Himself For Bollywood Destruction: पिछले काफी समय से बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम नहीं कर रही हैं और दर्शक बॉलीवुड फिल्मों को पसंद नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते इंडस्ट्री घाटे में रहने लगी है. ऐसे में करण जौहर ने अब इसका गुनहगार खुद को मान लिया है और बड़ा बयान दिया है.

बॉलीवुड की हालत के लिए करण ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
जैसा कि सभी जानते हैं इंडस्ट्री में रीमेक फिल्मों का काफी चलन है. जिधर देखो.. फिल्म के मेकर्स और कलाकार रीमेक को बनाने में लगे हैं, जो न बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है और न दर्शकों को भा रही है. ऐसे में करण जौहर ने अब इसका गुनहगार खुद को मान लिया है. उन्होंने कहा, 'पूरे हिंदी सिनेमा में एक बहुत बड़ी समस्या है कि हममें कहानी को लेकर दृढ विश्वास और आस्था भी नहीं है. हमारे पास सलीम जावेद के रूप में असल आवाज़ थी जो सिनेमा में जीवंत किरदार को उतारते थे'.

उन्होंने कहा, '70 तक सलीम जावेद ने जो असल कहानियों और किरदार को संभाल कर रखा था, हमने वही 80 में दक्षिण भाषाओं की फिल्मों का रीमेक बनाना शुरू कर दिया. 80 में रीमेक बनना शुरू हो गया. इसके अलावा 90 के दशक में हमने लव स्टोरी हम आपके हैं कौन की सफलता को देखते हुए लव स्टोरी बनाना शुरू कर दिया और इन सब में दोषी मैं भी हूं, इसी तरह से हमने 70 के दशक की जड़ों को खो दिया'.

करण जौहर ने साल 2000 में आई फिल्म लगान का भी जिक्र किया, जिसकी सफलता देख हर कोई इसी जॉनर की फिल्में बनाने लगा और ठीक ऐसा ही हुआ जब 2010 में फिल्म दबंग आई. करण के मुताबिक, 'हमने अपनी जड़ों को खोया और खुद की ओरिजिनल कहानियों पर विश्वास नहीं किया. अगर हम स्विट्ज़रलैंड और न्यूज़ीलैंड जाकर फिल्म का निर्माण करते हैं तो लोग खुद को उस कहानी से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते हैं'.

यह भी पढ़ें- 'पैन इंडिया फिल्मों की नकल बॉलीवुड को बर्बाद कर रहा है', Anurag Kashyap का बेबाक बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget