एक्सप्लोरर

बिक जाएगा राजकपूर का 70 साल पुराना आर.के. स्टूडियोज़, बेटे रिषी-रणधीर और राजीव ने किया फैसला

सात दशक तक हिंदी सिनेमा के उतार-चढ़ाव का गवाह रहे आर. के. स्टूडियोज़ को बेचने के इस फ़ैसले को 'छाती पर पत्थर रखकर लिया गया फ़ैसला' बताने वाले रिषी कपूर से जब एबीपी न्यूज़ ने संपर्क किया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

 

मुंबई: 70 साल पहले राजकपूर द्वारा मुम्बई के चेम्बूर इलाके में स्थापित किये गये आर. के. स्टूडियोज़ का नामो-निशान अब हमेशा के लिए मिट जायेगा. राजकपूर के तीनों बेटे रणधीर कपूर, रिषी कपूर, राजीव कपूर और परिवार के बाक़ी सदस्यों ने मिलकर इस आइकॉनिक स्टूडियो को बेचने का फ़ैसला कर लिया है. इसे बेचने को लेकर बिल्डर्स और डेवलपर्स से बातचीत भी चल रही है. इस ख़बर के आने के बाद राजकपूर के तमाम फ़ैन्स और सिने-प्रेमियों में एक तरह की उदासी छा गई.

सात दशक तक हिंदी सिनेमा के उतार-चढ़ाव का गवाह रहे आर. के. स्टूडियोज़ को बेचने के इस फ़ैसले को 'छाती पर पत्थर रखकर लिया गया फ़ैसला' बताने वाले रिषी कपूर से जब एबीपी न्यूज़ ने संपर्क किया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

मगर जब एबीपी न्यूज़ ने रिषी कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर से संपर्क किया तो उन्होंने इस ख़बर की पुष्टि की और संक्षेप में बात करते हुए कहा, "पिछले साल आग लगने से हुए भारी नुकसान के बाद आर. के. स्टूडियोज़ का पुनर्निमाण करना हमारे लिए आर्थिक रूप से संभव नहीं रहा."

रणधीर कपूर ने आगे कहा, "पिछले साल सितंबर में लगी आग में राज कपूर की फिल्मों से जुड़ी यादों के साथ ही सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया था. हमने बहुत कोशिश की कि एक बार फिर से आर. के. स्टूडियोज़ को खड़ा किया जाए, मगर तमाम सरकारी शर्तों और तमाम तरह की बंदिशों के चलते अब हमारे लिए ये आर्थिक रूप से संभव नहीं है."

पिछले साल 16 सितंबर को आर. के. स्टूडियोज़ में लगे सोनी टीवी के रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' के सेट पर भयंकर आग लगी थी, जिसमें स्टूडियो का एक फ्लोर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था और पूरे स्टूडियो को भारी नुकसान हुआ था. आर. के. स्टूडियोज़ द्वारा प्रोड्यूस की गईं तमाम फिल्मों में इस्तेमाल की गईं और एक याद के तौर पर सालों तक सहेज कर रखी गईं सभी चीजें भी इसमें जलकर खाक हो गई थीं.

जब एबीपी न्यूज़ ने रणधीर कपूर को याद दिलाया कि कपूर परिवार आग लगने के बाद प्रॉपर्टी को कमर्शियली डेवलप करने‌ के साथ-साथ आर. के. स्टूडियोज़ को एक स्टेट ऑफ़ द आर्ट स्टूडियो के रूप में तब्दील करने के बारे में विचार कर रहा था, तो रणधीर कपूर ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा, "आज की तारीख़ में स्टूडियो का निर्माण हमारे लिए कमर्शियल तौर पर व्यवहारिक नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget