एक्सप्लोरर

'डर से 7 दिनों तक रूम नहीं खोला, नॉनस्टॉप रोती रही', Kapil Sharma की 'बुआ' ने जब झेला कास्टिंग काउच

Upasana Singh Casting Couch: उपासना सिंह ने कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि डर की वजह से उन्होने 7 दिन तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला था.

Upasana Singh Casting Couch: एक्ट्रेस उपासना सिंह ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बातचीत की है. कुछ सालों पहले द कपिल शर्मा शो में कपिल की बुआ का किरदार प्ले कर सबको हंसाना वाली उपासना सिंह ने बताया कि कैसे वो कास्टिंग काउच का शिकार होते-होते बची थीं.

बता दें कि कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में उपासना सिंह ने काम किया है. आज की तारीख में वो प्रोड्यूसर भी हैं.

अनिल कपूर के अपोजिट करनी थी फिल्म, फिर हुआ ये हंगामा
उपासना सिंह ने कहा- 'मुझे साउथ के एक डायरेक्टर ने अनिल कपूर के अपोजिट फिल्म में साइन किया था. जब भी मैं किसी डायरेक्टर के ऑफिस जाती थी तो मैं साथ में अपनी मां या बहन को लेकर जाती थी. एक दिन उसने मुझसे कहा कि मैं हमेशा अपने साथ किसी को लेकर क्यों आती हूं. उसने मुझे रात 11.30 बजे कॉल किया और होटल में सीटिंग के लिए बुलाया. मैंने जोर देकर कहा कि मैं स्टोरी अगले दिन सुन लूंगी, मेरे पास वहां पहुंचने के लिए कार नहीं है. फिर उसने कहा- नहीं, तुम सीटिंग का मतलब नहीं समझी?'

Bollywood Bubble की रिपोर्ट के मुताबिक, उपासना ने कहा- 'फिर मेरा सरदारनी वाला दिमाग सटक गया. उसका ऑफिस बांद्रा में था, मैं अगले दिन सुबह वहां गई. उस वक्त वह वहां तीन-चार लोगों के साथ मीटिंग कर रहा था. उसके सेक्रेटरी ने मुझसे वेट करने के लिए कहा पर मैं सीधे धड़ाम से अंदर घुस गई. लोगों के बीच ही उसे पंजाबी में लगातार पांच मिनट तक गालियां देती रही. लेकिन जब मैं वहां ऑफिस से बाहर निकली तो मुझे याद है कि मैंने कई लोगों को बताया था कि मैंने अनिल कपूर के साथ फिल्म साइन की थी. फुटपाथ पर चलते हुए मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे.'

क्या पड़ा इस घटना का असर
इस घटना के असर के बारे में बात करते हुए उपासना कहती हैं- 'इस घटना के बाद मैंने सात दिनों तक अपने रूम का दरवाजा ही नहीं खोला. मैं लगातार नॉनस्टॉप रोते रही. मैं सोचती थी कि लोगों को मैं क्या कहूंगी. लेकिन उन सात दिनों ने मुझे और मजबूत बनाया. मैं तेरी ऐसी की तैसी जोन में आ गई थी. मेरी मां ने उस वक्त मुझे काफी सपोर्ट किया. मैंने अपनी मां के बारे में सोचा और तय किया कि मैं फिल्म इंडस्ट्री कभी नहीं छोड़ूंगी.'

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan हमले के बाद हॉस्पिटल से पहुंचे घर, करीना कपूर और फैमिली ने ऐसे किया वेलकम, जगमगा उठा घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget