एक्सप्लोरर

VIDEO: दीपिका को मिल रही धमकियों पर बोले कपिल- ये सही नहीं, सुनकर दुख होता है

इस फिल्म की वजह से भंसाली और दीपिका पादुकोण को सिर काटने जैसी धमकियां मिल रही हैं. सलमान खान जैसे बड़े सितारों से लेकर पूरा बॉलीवुड इस मुद्दे पर भंसाली के साथ है. अब इस मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपनी राय रखी है.

मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर लगातार बवाल बढ़ता ही जा रहा है. इस फिल्म की वजह से भंसाली और दीपिका पादुकोण को सिर काटने जैसी धमकियां मिल रही हैं. सलमान खान जैसे बड़े सितारों से लेकर पूरा बॉलीवुड इस मुद्दे पर भंसाली के साथ है. अब इस मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपनी राय रखी है. कपिल ने कहा है कि एक कलाकार को इस तरह धमकी देना सही नहीं है.

अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन पर पहुंचे कपिल शर्मा से जब एबीपी न्यूज़ ने इस पर प्रतिक्रिया लेना चाही तो उन्होंने कहा, ''दीपिका एक कलाकार हैं, उन्हें जो करने के लिए दिया गया है उन्होंने किया है. उन्हें इस तरह धमकी देना सही नहीं है. ये नहीं होना चाहिए. ये लोकतंत्र है. लोग हर तरह का विचार रख रहे हैं. ये नहीं होना चाहिए. अगर कुछ आपत्तिजनक है तो आप आराम से बात करें. संजय लीला भंसाली भी जान बूझकर तो ऐसा कुछ करेंगे नहीं. इसके लिए धमकियां देना सही नहीं है.''

'फिरंगी' की एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने कहा कि वो भी कपिल की राय से सहमत है. यहां क्लिक करके देखें कपिल शर्मा की ये वीडियो-

बता दें कि अपने शो में हमेंशा ही कपिल दीपिका को लेकर मजाक करते रहते हैं और कई बार ये भी कहते दिखे हैं कि दीपिका उन्हें बहुत ही पसंद हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में भी कपिल ने यही कहा कि दीपिका के बारे में धमकी जैसी बाते सुनकर उन्हें बहुत ही दुख होता है. कपिल ने कहा, ''दीपिका  बहुत प्यारी हैं. वो बहुत मेहनती हैं. हमने देखा है कि उन्होंने कैसे अपना नाम बनाया है. उन्होंने इतना बड़ा नाम बनाया है. हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो कहते हैं कि दीपिका ने हमारा नाम रोशन किया है और अचानक सुनने को मिलता है कि ये सब हो रहा है तो सुनकर दुख होता है. बाकी उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं.''

बता दें कि पद्मावती की रिलीज डेट टलने के बाद अब कपिल की फिल्म 'फिरंगी' एक दिसंबर को रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget