एक्सप्लोरर

'मणिकर्णिका' विवाद पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा - ऐसा सोचना भी नीच...

फिल्म पद्मावत को लेकर जारी विवाद के बीच 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के नाम पर भी विवाद शुरू हो चुका है.

नई दिल्ली: फिल्म पद्मावत को लेकर जारी विवाद के बीच 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के नाम पर भी विवाद शुरू हो चुका है. इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के कई हिस्सों में हुई है और आज फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए बीकानेर जाते हुए अभिनेत्री कंगना जोधपुर पहुंची. इसी दौरान एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए कंगना रनौत ने मीडिया से बात की और पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखा. फिल्म में झांसी की रानी का किरदार निभाने जा रही कंगना ने कहा कि इस फिल्म के बारे में ऐसा सोचना भी बहुत नीच बात है. आपको बता दें कि ब्राह्मण महासभा लगातार आरोप लगा रही है कि फिल्म में झांसी की रानी के बीच प्रेम प्रसंग फिल्माया गया है. इस फिल्म को लेकर राजस्थान में पैदा किए जा रहे विवाद को लेकर खुलकर अपना पक्ष रखा कंगना ने कहा 'देश की जिस बेटी ने आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई, उनका नाम तक लोग गर्व के साथ लेते हैं. मैं यह कहना चाहूंगी कि इस फिल्म के बारे में गलत सोचना भी बहुत नीच बात है. हम तो कभी ऐसा सोच भी नहीं सकते. कुछ लोग विवाद कर इसके माध्यम से प्रसिद्ध होना चाहते हैं. झांसी की रानी के प्रेम प्रसंग के बारे में जो वे बोल रहे है इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है. लोगों के इस तरह से विवाद पैदा करने के प्रयास से इसके डायरेक्टर को काफी ठेस पहुंची है. उन्होंने तो अपनी बेटी का नाम तक मणिकर्णिका रख दिया है.' सर्व ब्राह्मण महासभा को मिला करणी सेना का साथ  करणी सेना की तर्ज पर सर्व ब्राह्मण महासभा मणिकर्णिका फिल्म का विरोध कर रही है. करणी सेना ने भी इसे अपना समर्थन प्रदान किया है. महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मिश्रा का आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छोड़छाड़ की जा रही है. उनका मुख्य आरोप यह है कि फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई और एक अंग्रेज के बीच लव सॉग शूट किया जा रहा है. हमें शक है कि यह फिल्म जयश्री मिश्रा का विवादित किताब रानी पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget